• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

हरदा के सिराली में भाजपा पार्षद के पति से एमडी ड्रग्स बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदा जिले के सिराली में पुलिस ने 7 ग्राम प्रतिबंधित एमडी ड्रग्स के साथ भाजपा पार्षद के पति नारायण बांके को गिरफ्तार किया है।

By vijaykumar vishnoiEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 02:44:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 02:58:01 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
हरदा के सिराली में भाजपा पार्षद के पति से एमडी ड्रग्स बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
MP हरदा में बीड़-रोलगांव मार्ग पर नहर के पास कार्रवाई (AI Generated Image)

HighLights

  1. सिराली में भाजपा पार्षद पति एमडी ड्रग्स सहित गिरफ्तार
  2. बीड़-रोलगांव मार्ग नहर के पास पुलिस की घेराबंदी
  3. बाइक और मोबाइल जब्त, एनडीपीएस एक्ट में केस

नईदुनिया न्यूज, सिराली। हरदा जिले के सिराली में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स पाउडर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक और मोबाइल भी जब्त किया है।

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सीताराम पटेल ने बताया कि 7 नवंबर को पुलिस टीम ने बीड़-रोलगांव मार्ग पर नहर के पास घेराबंदी कर चेकिंग की थी। इस दौरान एक बाइक चालक को रोककर पूछताछ की गई। उसकी पहचान नारायण पिता रामकृष्ण बांके, उम्र 42 वर्ष, निवासी बंदीमुहाड़िया के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की पीछे वाली जेब में रखी दो पारदर्शी पन्नियों से 7 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ।


एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, बाइक जब्त

पुलिस ने मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 47 जेडसी 3546 और मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और कहां सप्लाई करने जा रहा था।

भाजपा पार्षद का पति है आरोपी

आरोपी नारायण बांके की पत्नी रेखा बांके नगर परिषद सिराली के वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा की पार्षद हैं। इस कारण मामले की राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा हो रही है।

पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पटेल के साथ उपनिरीक्षक बुद्धसिंह मर्सकोले, खुशहाल बघेल, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप रघुवंशी तथा सिराली थाना और पुलिस लाइन हरदा के पुलिसकर्मियों व साइबर सेल हरदा के जवानों ने सहयोग किया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।