टिमरनी के पास सांप के काटने से तीन की मौत
टिमरनी के पास गणेशजी के पंडाल में सो रहे तीन लोगों की सांप के काटने से मौत हो गई। इनमें से दो किशोर सगे भाई थे।
By
Edited By:
Publish Date: Tue, 09 Sep 2014 05:57:53 PM (IST)
Updated Date: Tue, 09 Sep 2014 05:57:53 PM (IST)
हुकुम सिंह राजपूत
टिमरनी (हरदा)। टिमरनी के पास गणेशजी के पंडाल में सो रहे तीन लोगों की सांप के काटने से मौत हो गई। इनमें से दो किशोर सगे भाई थे।
रहटगांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम रातामाटी में ग्रामीणों ने झांकी में गणेशजी की प्रतिमा की स्थापना की थी जिसमें रोजाना कुछ बच्चे सोकर झांकी की देखरेख करते थे। गुलाब सिंह के दो बेटे राम सिंह (14) और मान सिंह (10) तथा एक अन्य राम सिंह नामक 19 साल का युवक झांकी में सो रहे थे कि रविवार की रात को उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया।
उन्नीस साल के राम सिंह की तो रात को ही मौत हो गई थी जिसका आज सुबह पोस्टमार्टम हुआ। दो सगेभाइयों का उसके परिजनों द्वारा झाड़-फूंक से इलाज किया जाता रहा लेकिन उनकी भी आज मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मौतों पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।