• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • होशंगाबाद

छेड़छाड़ से डरी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, पुलिस से लगाई गुहार, कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी की जनसुनवाई में पहुंची

महिला का आरोप है कि करीब एक माह पहले माखननगर थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

By Rajendra singh pariharEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 05:47:55 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 05:47:55 PM (IST)
छेड़छाड़ से डरी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, पुलिस से लगाई गुहार, कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी की जनसुनवाई में पहुंची
15 वर्षीय नाबालिग से हुई छेड़छाड़ का मामला।

HighLights

  1. नर्मदापुरम जनसुनवाई में पहुंची न्याय की गुहार
  2. 15 वर्षीय नाबालिग से हुई छेड़छाड़ का मामला
  3. एक माह बाद भी गिरफ्तारी न होने पर उठे सवाल

नवदुनिया प्रतिनिधि, नर्मदापुरम। माखननगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला मंगलवार को अपनी 15 वर्षीय नातिन से छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचीं। महिला का आरोप है कि करीब एक माह पहले माखननगर थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा को आवेदन देकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

रास्ते में छात्रा को रोककर परेशान करने का आरोप

आवेदिका के अनुसार, उनकी नातिन कक्षा 10वीं की छात्रा है और प्रतिदिन करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित शासकीय स्कूल पैदल जाती है। आरोप है कि चंद्रमोहन यादव नामक युवक पिछले करीब एक माह से छात्रा को रास्ते में रोककर परेशान कर रहा था। छात्रा का हाथ पकड़ने और विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।


डर के मारे छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद

शिकायत में बताया गया कि लगातार परेशान किए जाने से छात्रा डर गई और उसने स्कूल जाना तक बंद कर दिया। स्वजनों ने मामले को लेकर युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी कथित तौर पर छात्रा को परेशान किया जाता रहा।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में दिखाए काले झंडे, चले लात-घूंसे और कुर्सियां, संबोधन के दौरान हंगामा

इसके बाद स्वजनों ने माखननगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। आवेदिका का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के करीब एक माह बाद भी मामले में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। इसी को लेकर वह पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचीं और पूरे मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।