• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • होशंगाबाद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP : कर्ज से परेशान फिर एक किसान ने जहर खाकर दी जान

कर्ज के बोझ तले एक किसान ने फिर आत्महत्या कर ली। मामला होशंंगाबाद जिले के पिपरिया के ग्राम गड़ाघाट का है।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 02 Jul 2018 11:58:32 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Jul 2018 12:15:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP : कर्ज से परेशान फिर एक किसान ने जहर खाकर दी जान

होशंगाबाद। कर्ज के बोझ तले एक किसान ने फिर आत्महत्या कर ली। मामला होशंंगाबाद जिले के पिपरिया के ग्राम गड़ाघाट का है। यहां किसान ने कर्ज के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

पिपरिया पुलिस के मुताबिक किसान ब्रजमोहन पटेल को गम्भीर हालत में रविवार रात को पिपरिया के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। ब्रजमोहन पर केसीसी का 4 लाख रुपए का कर्ज था। बताया जा रहा है कि उसे पिछले वर्ष मूंग की फसल का पैसा भी नहीं मिला था।

परिजनों ने भी इस बात की पुष्टि की कि ब्रजमोहन कर्ज के चलते परेशान था। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए उसने 4 लाख का लोन लिया था और वो इस कर्ज को नहीं चुका पा रहा था। उसे पिछले साल के समर्थन मूल्य पर बेची मूंग की फसल का भुगतान भी नहीं मिला था। इस कारण उसने जहरीला पदार्थ पी लिया।


फिलहाल पिपरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।