• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • होशंगाबाद

नर्मदापुरम के बूट हाउस में भीषण आग: आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू, इलाके में मची अफरा-तफरी

नर्मदापुरम के ताराहता क्षेत्र स्थित अग्रवाल बूट हाउस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग को बुझाने आधा घंटा तक मशक्कत करना पड़ी।

By Rajendra singh pariharEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 04:54:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 04:54:05 PM (IST)
नर्मदापुरम के बूट हाउस में भीषण आग: आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू, इलाके में मची अफरा-तफरी
आग पर काबू पाने मशक्कत करता नपा का अमला। नईदुनिया।

HighLights

  1. ताराहता क्षेत्र स्थित अग्रवाल बूट हाउस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई
  2. दो दमकलों ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
  3. पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं, राहत की बात कोई जनहानि नहीं हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, नर्मदापुरम। शहर के ताराहता क्षेत्र में विगत दिनों एक बूट हाउस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई और दुकान से धुआं निकलने लगा।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दो दमकल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें- रतलाम एसपी की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड टीआई समेत 3 पुलिसकर्मियों को किया लाइन अटैच, चाकूबाजी और आगजनी पर कड़ा एक्शन

दुकान बंद करने के बाद लगी आग

जानकारी के अनुसार ताराहता स्थित अग्रवाल बूट हाउस में आग लगी। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। आग की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

संचालक सत्यम अग्रवाल ने बताया जूते चप्पल की होल सेल दुकान है। मंगलवार दोपहर खाना खाने के लिए दुकान बंद करके घर गया था। कुछ देर बाद फोन आया कि आग लग गई।