नर्मदापुरम (होशंगाबाद) नवदुनिया प्रतिनिधि
पश्चिमी आकाश में आज शनिवार को ढलती हुई शाम के समय सूर्य की लालिमा के बाद हंसियाकार चंद्रमा और चमकता ग्रह शुक्र जोड़ी बनाते दिखाई देंगे। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि सौर मंडल का दूसरा ग्रह शुक्र यााम के समय एक घंटे से कुछ अधिक समय तक देखा जा सकता है। सारिका ने बताया कि अमावस्या के बाद अपना आकार बढ़ाता हुआ चंद्रमा आज शुक्र का साथ देगा। यह चमकते ग्रह शुक्र को पहचानने का अच्छा अवसर होगा। यदि पूर्व दिशा? में कुछ उंचाई पर देखेंगे तो सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति ??अपनी तेज चमक के साथ शुक्र ग्रह की चमक का मुकाबला करता नजर आयेगा। दो चमकते ग्रहों एवं हंसियाकार चंद्रमा के साथ नवरात्रि की सजी संध्या आकाश की सुंदरता को बढ़ा रही होगी। आकाश में चमकते इन खगोलीय पिंडो को देख रहे होंगे उस समय आकश में आपके सिर के लगभग उपर की ओर शनि ग्रह भी होगा। लेकिन इनकी चमक अपेक्षाकृत मंद होगी।
सारिका ने बताया कि कई लोग इसे शुक्र तारा स्टार कहते हैं जबकि यह ग्रह प्लेनेट है। तो आज शाम आप जरूर देखें सौंदर्य का प्रतीक माने जाने वाली कुदरत की इस चमकती खगोलीय जोड़ी को। इसे खाली आंखों से ही देखा जा सकता है। अगर आपके पास टेलिस्कोप है तो ब्रहस्पति के चार चंद्रमा भी दिखाई देंगे। ध्यान रखियेगा यह जोड़ी
सारी रात नहीं दिखेगी। सिर्फ शाम के समय एक घंटे तक ही रहेगी।