• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • होशंगाबाद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराब दुकान ठेकेदार के कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ की मारपीट

सिवनी मालवा। नगर के जेल रोड़ स्थित कुचबंदिया मोहल्ले में रविवार को एक मामला सामने आया, जहां पर आबकारी अमले के पहले ही शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने मो...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 17 Oct 2021 08:42:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 Oct 2021 08:42:46 PM (IST)
शराब दुकान ठेकेदार के कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ की मारपीट

सिवनी मालवा। नगर के जेल रोड़ स्थित कुचबंदिया मोहल्ले में रविवार को एक मामला सामने आया, जहां पर आबकारी अमले के पहले ही शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने मोहल्ले की महिलाओं से लाठी डंडों से मारपीट की। कुछ देर बाद जब आबकारी अधिकारी कच्ची शराब की कार्रवाई करने पहुंचे तो वहां पर हो रहे विवाद को देख हैरान रह गए। अधिकारियों ने देखा कि वहां पहले से विवाद चल रहा था उन्हें पता चला कि कार्रवाई पहले से जारी है और विवाद इसलिए हो रहा है क्योंकि शराब ठेकेदार के गुर्गे शराब पकड़ने के नाम पर महिलाओं के साथ अभद्रता एवं मारपीट कर रहे थे, जिससे नाराज लोग झूमाझटकी करने लगे। मामला बिगड़ता देख आबकारी अमला वहां से तुरंत उल्टे पांव लौट आया। मारपीट में कुचबंदिया मोहल्ले की रिंकी नाम की महिला को नाक के पास अधिक चोट आई है, जिसे सिवनीमालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है अन्य महिला ममता बाई को भी लाठी डंडों से चोट आई है, जिनका भी उपचार किया जा रहा है।

महिलाओं से मारपीट कर शराब कर्मचारी पहुंचे थाने

कुचबंदिया मोहल्ले में अवैध शराब पकड़ने के नाम पर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट करने के बाद शराब ठेकेदार के कर्मचारी थाने भी पहुंच गए और वहां पुलिस को बताया कि वो आबकारी विभाग के साथ कार्रवाई करने गए थे जहां उनके साथ मारपीट की गई। जब थाना प्रभारी जितेंद्र यादव को शंका होने पर उनके द्वारा आबकारी विभाग के अधिकारियों को थाने बुलाया गया और उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हम शराब पकड़ने के लिए गए थे, परंतु वहां पहले से एक गाड़ी खड़ी थी और चिल्लाने की आवाज आ रही थी। जिस पर हम बिना कार्रवाई के ही वापस लौट आए। हमारे द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


क्षेत्र में गुंडागर्दी करने का किसने दिया लाइसेंस

अब बड़ा सवाल यह है की क्या शराब ठेकेदार के गुर्गों को शराब पकड़ने के नाम पर गुंडागर्दी करने का लाइसेंस भी दिया गया है। यदि नहीं तो आखिर किसके आदेश पर ठेकेदार के कर्मचारी शराब पकड़ने के नाम पर गुंडागर्दी कर रहे हैं। वहीं कुचबंदिया मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि हमारे घर में महिलाएं अकेली थीं और ठेकेदार के लोग आए और हमारे घर की महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। साथ ही महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई। सिवनी मालवा तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में शराब ठेकेदार के द्वारा अवैध रूप से बोलेरो वाहन से शराब की पेटियों को सप्लाई कर अपने एजेंटों से बिकवाया जा रहा है।

पुलिस की कुर्सी पर बैठा शराब दुकान का मैनेजर

शराब ठेकेदार की दबंगई का नजारा इस बात से लगाया जा सकता है की सिवनी मालवा पुलिस थाने में शराब दुकान ठेकेदार का मैनेजर पुलिस अधिकारी की कुर्सी पर शान से बैठा हुआ था। महिलाओं से मारपीट करके आने के बाद अपने कर्मचारियों की तरफ से रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने पहुंच गया और पुलिस की कुर्सी पर बैठ धौंस दिखाता नजर आया। वहीं जब मीडिया कर्मियों के द्वारा उसका विडियो बनाया गया तो थाने में उपस्थित पुलिसकर्मीयों के द्वारा उसे वहां से उठाया गया। जबकि वही कुर्सी के पीछे की दीवार पर लिखा हुआ है ड्यूटी ऑफिसर।

वर्जन

महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

- जितेंद्र यादव, टीआइ, सिवनीमालवा