MP के पचमढ़ी में नाबालिग से गैंगरेप : घुमाने के बहाने जंगल ले गए दरिंदे, दोस्त को जिप्सी से बांधकर की हैवानियत
पुलिस के अनुसार परिचित युवक के दोस्तों ने नाबालिग को जंगल घुमाने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।
Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 07:52:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 07:52:02 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- घुमाने के बहाने वारदात
- तीनों आरोपी गिरफ्तार
- परिचित होने का उठाया फायदा
नईदुनिया प्रतिनिधि, नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोप है कि परिचित युवक के दोस्तों ने ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया हैं।
नाबालिग एक युवक के साथ पचमढ़ी घूम रही थीं तभी उनके परिचित युवक आ गए और बहला-फुसलाकर दोनों को घुमाने के बहाने सुनसान स्थान पर ले गए। जहां आरोपियों ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना 19 अगस्त की बताई जा रही है। घटना के बाद नाबालिग और उसका मित्र डर गए और उन्होंने तत्काल स्वजन को जानकारी नहीं दी।
बाद में जब स्वजन को घटना की जानकारी मिली तो 23 अगस्त को पचमढ़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के छह घंटे में ही पुलिस ने तीनों आरोपित हरिओम, पवन बंसल और अभिषेक वंशकार को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता के दोस्त को जिप्सी से बांधा
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके परिचित का दोस्त हरिओम जो जिप्सी चलाता है, वह बस स्टैंड पर उन्हें मिला। जंगल घुमाने के बहाने हरिओम ने अपने दोस्त पवन बंसल और अभिषेक वंशकार को भी बुला लिया।
जंगल में तीनों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपितों ने पीड़िता के मित्र को उसी जिप्सी में बांध दिया था जिससे वे जंगल गए थे।
पीड़िता के परिचित युवक के दोस्तों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है। - अभिषेक राजन, एएसपी, नर्मदापुरम