• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • होशंगाबाद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Tourism: पचमढ़ी और मढ़ई की होटलों में बुकिंग फुल, झरनों के अलावा धूपगढ़, पांडव गुफा, अंबा माई मंदिर जैसे आकर्षण

MP Tourism:अभी आसमान में बादल छाए हुए हैं। जैसे ही मौसम खुलेगा शीतलहर चलने से दिन के तापमान में कमी आने लगेगी। पचमढ़ी का मौसम रंगीन हो जाएगा। पर्यटक कु...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 15 Dec 2022 03:41:10 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Dec 2022 04:23:01 AM (IST)
MP Tourism: पचमढ़ी और मढ़ई की होटलों में बुकिंग फुल, झरनों के अलावा धूपगढ़, पांडव गुफा, अंबा माई मंदिर जैसे आकर्षण

MP Tourism: नीरज श्रीवास्तव, पिपरिया। शीतकालीन अवकाश 25 से 31 दिसंबर के मध्य पचमढ़ी एवं मढ़ई में पर्यटकों द्वारा पर्यटन विभाग की सभी होटलों में बुकिंग करा ली गई है। दो वर्ष बाद पचमढ़ी महोत्सव को लेकर कलेक्टर ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के आदेश पर्यटन विभाग को जारी किए हैं। लगभग 75 घंटे लगातार कार्यक्रम चलेगा। बीते दो वर्षों से कोरोना केचलते पचमढ़ी उत्सव का आयोजन नहीं हो सका था, लेकिन इस वर्ष जोरदार तरीके से उत्सव मनाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

पर्यटन विभाग की होटलों की बुकिंग फुलः

पचमढ़ी पर्यटन विभाग के रीजनल प्रबंधक आरिफ नकवी ने बताया कि 18 होटलों के सभी 182 कमरे बुक करा लिए गए हैं। कमोवेश निजी होटलों में भी बुकिंग तेजी से जारी है। 25 से 31 दिसंबर तक पचमढ़ी में लगभग 15 हजार पर्यटकों के आने की संभावना है। जिसमें आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक आयंगे। टैक्सी संचालक आशु साहू ने बताया कि शनिवार एवं रविवार को पचमढ़ी में सप्ताहांत पर पर्यटकों से भरी हुई है। 25 दिसंबर से भारी संख्या में पर्यटक पचमढ़ी में आएंगे। सभी होटलों में बुकिंग फुल हो गई है। अभी निजी होटलों का किराया सामान्य है, लेकिन होटल संचालक पीक सीजन में एक कमरे का किराया मांग देखकर 5 से 10 हजार रुपये प्रतिदिन तक कर देते हैं।


टैक्सी का किराया बढ़ेगा

पिपरिया से पचमढ़ी टैक्सी का किराया 1200 1500 रुपये के बीच है। पचमढ़ी में जिप्सियों का किराया अभी 2 हजार से 2200 तक लिया जा रहा है, लेकिन शीतकालीन अवकाश में यह किराया बढ़कर साढ़े तीन हजार रुपये कर दिया जाता है। पचमढ़ी में एमपी टूरिज्म की डेढ़ दर्जन के आसपास होटलें हैं। शनिवार और रविवार को होटलें लगभग फुल चल रही हैं। इसके अलावा अन्य दिनों में भी पर्यटक आने लगे हैं। अभी आसमान में बादल छाए हुए हैं। जैसे ही मौसम खुलेगा शीतलहर चलने से दिन के तापमान में कमी आने लगेगी। पचमढ़ी का मौसम रंगीन हो जाएगा। पर्यटक कुदरत की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए विभिन्न पाइंट पर जा रहे हैं। पचमढ़ी के झरने पर्यटकों के आकर्षण का विशेष केंद्र हैं। झरनों की खूबसूरती टूरिस्ट को दीवाना बना देती है। इसके अलावा धूपगढ़, महादेव, पांडव गुफा, अंबा माई मंदिर जैसे दर्जनों ऐसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं। जहां जाकर पर्यटक पचमढ़ी की प्राकृतिक सुंदरता को निहारते हैं।

एडवेंचर स्पोर्ट्स का होगा आयोजन

शीतकालीन अवकाश के दौरान पचमढ़ी में 25 से 31 दिसंबर तक विशेष एडवेंचर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिप लाइन ए पैरा ग्लाइडिंग रॉक क़िलाइम्बिंग सहित साइकलिंग योग एवं पर्यटकों के मनोरंजन के लिए आदिवासी नृत्य आर्मी बैंड की प्रस्तुति पतंग उत्सव ट्रैकिंग सहित सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा। पचमढ़ी उत्सव को लेकर बुधवार को एसडीएम नितिन टाले तहसीलदार राजेश बौरासी ने पचमढ़ी के स्थानीय संगठनों से चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।