गैस लीकेज होने से नपा उपाध्यक्ष की होटल में आग, बड़ा हादसा टला
सेंटर फोटो 2 हरदा। इस प्रकार होटल में लगी आग। नवदुनिया हरदा। नवदुनिया प्रतिनिधि नगर पालिका उपाध्यक्ष दीपक शर्मा की होटल में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे आग लग गई। इसमें दुकान का फर्नीचर सहित अन्य सामग्री जलकर गई। आग लगाने का कारण गैस सिलेंडर लीकेज होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घंटाघर क्षेत्र में स्थित नगर पालिका उपाध्यक्ष दीपक शर्मा की
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 27 Aug 2019 06:07:20 AM (IST)
Updated Date: Tue, 27 Aug 2019 06:07:20 AM (IST)

सेंटर फोटो 2 हरदा। इस प्रकार होटल में लगी आग। नवदुनिया
हरदा। नवदुनिया प्रतिनिधि
नगर पालिका उपाध्यक्ष दीपक शर्मा की होटल में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे आग लग गई। इसमें दुकान का फर्नीचर सहित अन्य सामग्री जलकर गई। आग लगाने का कारण गैस सिलेंडर लीकेज होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घंटाघर क्षेत्र में स्थित नगर पालिका उपाध्यक्ष दीपक शर्मा की होटल में दोपहर 1 बजे खाद्य सामग्री बनाई जा रही थी। इस दौरान गैस चूल्हे पर एक कढ़ाई में तेल भरा हुआ रखा था। कार्य कर रहे कर्मचारियों को पता भी नहीं चला कि गैस सिलेंडर लीकेज है। काम करने के दौरान एकदम से गैस सिलेंडर का आग पकड़ ली। यह आग कढ़ाई में भरे तेल तक पहुंच गई। इससे देखते ही देखते आग और भपक गई। घटना की जानकारी तत्काल फायर बिग्रेड को दी गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड से आग पर काबू पाया गया। हालांकि सोमवार को दिनभर रिमझिम बारिश का दौर जारी था, जिसके कारण आग ज्यादा नहीं फैली। होटल में आग लगने के कारण आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदारों ने तो तत्काल दुकानें भी खाली करना शुरू कर दी थी। वहीं कुछ दुकानदारों ने अपनी शटर गिरा दी। आधे घंटे आग भपकने के बाद मामला शांत हुआ।
-----------