• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • होशंगाबाद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Narmada Lok in MP: 20 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 5 किलोमीटर लंबा नर्मदालोक कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

Narmada Lok in MP: नर्मदापुरम में नर्मदा नदी के घाट पर 20 करोड़ रुपये की लागत से करीब 5 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनाया जाएगा।

By Ashish DixitEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 19 Feb 2024 12:45:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Feb 2024 12:45:07 PM (IST)
Narmada Lok in MP: 20 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 5 किलोमीटर लंबा नर्मदालोक कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं
नर्मदाघाट जहां पर होगा नर्मदा कारिडोर का निर्माण

HighLights

  1. नर्मदाघाट पर बनेगा नर्मदालोक
  2. पांच करोड़ रुपये आएगी लागत
  3. खर्राघाट से गोंदरी घाट तक बनेगा नर्मदा लोक

Narmada Lok in MP नवदुनिया प्रतिनिधि, नर्मदापुरम। नर्मदा नदी के घाट पर 20 करोड़ की लागत से करीब 5 किलोमीटर लंबाई में बनाए जा रहे नर्मदालोक कॉरिडोर की कार्रवाई में फंसा पेंच हट गया है। भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संचालनालय से नर्मदालोक कारिडोर की कार्रवाई आगे बढ़ाने को लेकर नपा को पत्र भेजकर निर्देशित किया है। जिसका पैसा भी स्वीकृत हो गया है अब टेंडर की प्रक्रिया संबंधित कार्रवाई करने को लेकर संचालनलय से अनुमोदन मिलने के बाद प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

कॉरिडोर खर्राघाट से गोंदरी घाट तक बनेगा। जिसमें सेठानी घाट आकर्षण का केंद्र रहेगा। नर्मदालोक कॉरिडोर में घाटों के विस्तार के साथ नगर में धार्मिक वैभव को दर्शने वाले निर्माण भी किए जाएंगे। धार्मिकए अध्यात्म और इतिहास के वैभव को अपने में समेटे नर्मदापुरम को स्मार्ट स्वरूप देने की कवायद की जा रही है। योजना को मूर्तरूप देने के लिए डीएमएफ मद से 20 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है।


कार्रवाई आगे बढ़ाने के निर्देश जारी

नर्मदापुरम नगर पालिका ने 9 जनवरी 2024 को नर्मदालोक कॉरिडोर के निर्माण के लिये योजना सलाहकार की नियुक्ति किए जाने निविदा प्रपत्र के अनुमोदन के लिए भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संचालनालय को पत्र लिखा था। जिसके बाद से कार्रवाई अटकी हुई थी। लेकिन अब संचालनालय ने कंसलटेंट नियुक्त करने संबंधी निविदा प्रपत्र को अनुमोदित कर कार्रवाई आगे बढ़ाने नपा को पत्र भेजा है।

सेठानी घाट रहेगा केंद्र बिंदु

नर्मदालोक कॉरिडोर में श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिहाज से सेठानी घाट मुख्य आकर्षण केंद्र रहेगा। सेठानी घाट, मंगलवारा घाट, पर्यटन घाट, विवेकानंद घाट समेत विकसित घाटों का उन्नयन होगा। इसके लिए नर्मदा के नाम से वाटिका व पार्क बनाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक यहां ऐसे पौधे लगाए जाएगें जो कि पर्यावरण से जल अवशोषित कर पनपते हैं। सडकों का नामकरण, जगह-जगह फव्वारें लगाना, दीवारों पर नर्मदा के संस्कृति और सभ्यता को दिखाने वाले चित्रों का निर्माण, नर्मदा किनारे के मंदिरों का विकास, संरक्षण के साथ जीर्णोद्धार किया जाएगा। अब शीघ्र ही कारिडोर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

आमजन के साथ जनप्रतिनिधियों की राय लेगा प्रशासन

नर्मदालोक कॉरिडोर और धार्मिक स्मार्ट सिटी के निर्माण करने के लिए जिला प्रशासन की विशेष कमेटी, नगर पालिका, जनप्रतिनिधियों और शहर के आमजनों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। लोगों ने शहर के धार्मिक वैभव कैसे दिखाया जाए इसपर राय ली जाएगी।

तीन चरणों में होगा नर्मदा लोक कारिडोर का निर्माण

धार्मिक स्मार्ट सिटी कैसे होगी इसके लिए डीपीआर बनाने के लिए नगर पालिका ने टेंडर निकाल दिए हैं। जानकारी के मुताबिक तीन चरणों में निर्माण कार्य पूरा होगा। इसमें नदी संरक्षण के साथ सडक़ो का मास्टर प्लान तैयार होगा। प्रथम चरण में बाढ़ के हालातों को देखते हुए नर्मदा के जलस्तर का अध्ययन विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जा रहा है। तीसरे चरण में इकोलाजिकल सिस्टम को विकसित किया जाएगा। नर्मदा को प्रदुषण मुक्त रखने के लिए एसटीपी प्लांट स्थापित किए जाएगें। इसके अलावा बस स्टैंड को आधुनिक बनाने के लिए भी 2.50 करोड़ की राशि दी गई है। यह दोनों घोषणाएं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 जनवरी 2023 को नर्मदा जयंती के कार्यक्रम में सेठानी घाट पर बने जलमंच से की थी।

परिक्रमा वासियों को मिलेंगी सुविधाएं

नर्मदा नदी के घाटों पर नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए भी रहने, स्नान दान पुण्य करने आदि सुविधाओं को व्यवस्थित किया जाएगा। गर्मी, बरसात, सर्दी के मौसम के हिसाब से व्यवस्थाएं रहेंगी।

कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है नर्मदालोक कॉरिडोर निर्माण संबंधित कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। कंसलटेंट नियुक्त किए जाने संबंधी निविदा प्रपत्र को संचालनालय ने अनुमोदित कर दिया है। 20 करोड़ की राशि स्वीकृत हो गई है। अब निर्माण कार्य की कार्रवाई की प्रक्रिया तेज की जाएगी। -आयुषी रिछारिया, नर्मदालोक कॉरिडोर प्रभारी नपा