• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • होशंगाबाद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Narmadapuram News: आए दिन विवाद करता था शराबी पति, परेशान महिला ने बच्चे के साथ नर्मदा नदी में लगाई छलांग

नर्मदापुरम में आत्महत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों की मामलों में होमगार्ड की सक्रियता से महिला उसके बच्‍चे और एक अन्‍य युवक की...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 28 Aug 2023 05:55:27 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Aug 2023 12:42:34 PM (IST)
Narmadapuram News: आए दिन विवाद करता था शराबी पति, परेशान महिला ने बच्चे के साथ नर्मदा नदी में लगाई छलांग
नर्मदा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास

नर्मदापुरम। घर पर पति से विवाद के बाद एक महिला ने सोमवार सुबह 11.30 बजे अपने एक साल के बच्चे के साथ सेठानी घाट पर नर्मदा नदी में छलांग कर खुदकुशी का प्रयास किया। वहीं एक अन्य घटना में एक युवक कुछ युवकों से विवाद के बाद पिटाई से बचने के लिए नर्मदा में कूद गया। एक ही दिन में अलग-अलग समय पर घटनाएं घटित हुई है। घाट पर तैनात होमगार्ड जवानों की सक्रियता से महिला, बच्चे और युवक की जान बचाई जा सकी। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराय गया है।

सेठनीघाट पर जिस समय घटनाएं हुई उस काफी लोग मौजूद थे। जिला अस्पताल में तीनों लोगों को भर्ती कराया गया है। जहां हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगने के बाद सिटी कोतवाली का अमला मौके पर पहुंचा और महिला और युवक के बयान दर्ज कर मामला जांच में लिया है।


होमगार्ड जवान श्याम सिंह राजपूत ने नवदुनिया को बताया कि म होमगार्ड जवान सोमवार को रोजाना की तरह ही घाट पर तैनात थे। सुबह के समय से ही लोगों की भीड़ घाट पर पहुंच रही थी। सुबह करीब 11.30 बजे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया । हमने देखा कि एक महिला अपने बच्चे के साथ नर्मदा के गहरे पानी में डूब रही है। तुरंत ही हम चार होमगार्ड जवान पहुंचे और गहरे पानी में छलांग लगा दी। सबसे पहले बच्चे को बचाया और उसके बाद महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। महिला काफी घबराई हुई थी, उसे तुरंत ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं एक युवक के पीछे कुछ लड़के पड़े थे जो उससे मारपीट कर रहे थे। युवक ने जैसे ही नर्मदा में छलांग लगाई उसे भी बाहर निकाल लिया।

पहला मामला- शराब पीकर प्रताड़ित करता है पति

आनंद नगर निवासी शगुन बाई ने बताया कि उसकी बेटी रजनी कहार ने अपने बच्चे के साथ नर्मदा में छलांग लगा दी थी। रजनी का पति शराब पीने का आदी है और रोजाना शराब पीने के लिए रुपये की मांग करता था। पति-पत्नी के बीच में अक्सर ही विवाद होता रहता है। सोमवार को भी पति घर आया और दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद रजनी अपने बच्चे को लेकर नर्मदा घाट आ गई और नर्मदा में कूद गई। शगुन ने बताया कि होमगार्ड जवानों की सक्रियता से उसकी बेटी और नाती की जान बच सकी।

दूसरा मामला- पिटाई से बचने के लिए कूदा

हेमराज अहिरवार ने भी सेठानी घाट पर दोपहर एक बजे छलांग लगा दी थी। उसे भी होमगार्ड जवानों ने डूबने से बचाया। जानकारी के अनुसार हेमराज को करीब आधा दर्जन युवक पीट रहे थे। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पिटाई से बचने के लिए हेमराज नर्मदा में कूद गया। गहरे पानी में कूदते ही वह डूबने लगा। आसपास खड़े लोगों ने मदद के लिए होमगार्ड जवानों को आवाज दी, तुरंत ही होमगार्ड जवान पहुंचे और उन्हें बचा लिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

दोनों ही मामलों में सिटी पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। महिला और युवक से जानकारी ली जा रही है। पुलिस खुदकुशी करने के प्रयास का मामला भी दर्ज कर सकती है। होमगार्ड जवानों की सक्रियता को देखकर लोगों ने प्रशंसा की है।

लोगों की सुरक्षा के लिए ही होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। दोनों ही घटनाओं में होमगार्ड जवानों ने बहादुरी का परिचय दिया है। सभी जवानों ने सराहनीय कार्य किया है। वरिष्ठ कार्यालय को इसकी सूचना भेजी जाएगी। -अमृता दीक्षित, प्लाटून कमांडर, होमगार्ड नर्मदापुरम