• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • होशंगाबाद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Narmdapuram News: मां-बेटी हत्याकांड का खुलासा, मकान खाली कराने के विवाद में कुल्हाड़ी से काटा

पीलीखंती क्षेत्र में मकान खाली करने के विवाद को लेकर मकान मालिक जितेंद्र झारिया ने किरायेदार मां-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या की स...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 21 Apr 2025 11:52:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Apr 2025 11:52:03 PM (IST)
Narmdapuram News: मां-बेटी हत्याकांड का खुलासा, मकान खाली कराने के विवाद में कुल्हाड़ी से काटा
नर्मदापुरम हत्याकांड का खुलासा। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. आरोपी ने पहले से बना रखी थी साजिश।
  2. बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप
  3. हत्या के बाद पुलिस को गुमराह किया था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, नर्मदापुरम। पीलीखंती क्षेत्र में रविवार को मां-बेटी की हत्या उनके मकान मालिक ने ही की थी। उनके बीच कई महीनों से मकान खाली करने को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी ने अपने बयान में कहा है कि किरायेदार के तौर पर रह रही मां-बेटी उसके बुजूर्ग माता-पिता से मारपीट करती थीं।

आरोपी ने बताया हत्याकांड का सच

  • आरोपी जितेंद्र झारिया ने पुलिस को बताया है कि पूजा (50) व पल्लवी (18) मेरे मकान में रहते थे। उनसे मकान खाली करने के लिए कह रहा था, जिससे उसमें मेरे बुजुर्ग माता-पिता रह सकें। बुजुर्ग माता-पिता पास ही एक झोपड़ी में रहते थे।

  • पूजा व पल्लवी अकसर ही झोपड़ी में जाकर माता पिता के साथ मारपीट कर गाली-गलौच करते थे। इसको लेकर मैंने मां-बेटी को समझाया भी कि उन्हें परेशान न करें। एक दिन पूजा को समझाने घर गया, तो उसने मेरे साथ भी विवाद किया। उसके बाद मन में खटास और बढ़ गई थी।
  • पूजा को मकान खाली करने को बोला तो विवाद ज्यादा हो गया। कुछ दिन पहले पूजा और पल्लवी ने माता-पिता के साथ दोबारा मारपीट की थी। रविवार को इसी बात को लेकर बहस हुई। गुस्से में मैंने पूजा को मार डाला। उसको बचाने पल्लवी आई, तो उसे भी मार दिया।
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है। आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
  • कई दिनों से देख रहा मौका

    • जितेंद्र ने बताया कि कई दिनों से वह मौका देख रहा था। हत्या की साजिश पहले ही कर ली थी। रविवार को जब आस-पड़ोस के लोग अपने अपने घरों में थे, तो उसने सबसे पहले पूजा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसके बाद पल्लवी को मौत के घाट उतार दिया।
    • जितेंद्र का कहना कि दोनों मां-बेटी ही ज्यादा परेशान करते थे। बाकी दोनों बच्चों को उसने इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि उनसे विवाद नहीं था।

    पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी सुनाई

    आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद वह भागा नहीं, जिससे पुलिस को गुमराह कर सके। उसने जिन लोगों के नाम लिए थे, वे उसके परिचित थे। पूजा से रुपयों के लेनदेन और शराब बेचने की बात भी पुलिस को गुमराह करने के लिए बताई थी।

    आरोपी को किया गिरफ्तार- एसपी

    मां बेटी की हत्या के आरोप में जितेंद्र झारिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हत्याकांड के पीछे का अपना मकसद बताया है। अन्य पहलुओं पर पुलिस टीम जांच कर रही है। - डॉ गुरकरन सिंह, एसपी, नर्मदापुरम