• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • होशंगाबाद

नर्मदापुरम: मॉब लिंचिंग में 14 को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को धमकी, बढ़ाई सुरक्षा; हाईकोर्ट ने DGP और गृह सचिव से 3 दिन में मांगा जवाब

सिवनी मालवा के चर्चित गौ तस्करी और मॉब लिंचिंग मामले में 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाने वाली न्यायाधीश तबस्सुम खान को मिली धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

By Rajendra singh pariharEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 04 Jul 2026 09:57:22 AM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jul 2026 10:16:33 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
नर्मदापुरम: मॉब लिंचिंग में 14 को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को धमकी, बढ़ाई सुरक्षा; हाईकोर्ट ने DGP और गृह सचिव से 3 दिन में मांगा जवाब
फैसला आने के बाद आरोपियों के परिजनो ने विरोध किया था। फाइल फोटो, नईदुनिया।

HighLights

  1. सिवनी मालवा के चर्चित गौ तस्करी और मॉब लिंचिंग मामले में सुनाई थी सजा
  2. 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाने वाली न्यायाधीश तबस्सुम खान को मिलीं धमकियां
  3. न्यायाधीश की सुरक्षा के लिए 6 पुलिसकर्मी और एक पीएसओ तैनात किए गए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, नर्मदापुरम। जिले के सिवनी मालवा में बहुचर्चित गौ तस्करी और मॉब लिंचिंग मामले में 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद महिला जज को मिल रही धमकियों पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। जबलपुर स्थित हाईकोर्ट की युगलपीठ ने इस मामले को न्यायिक स्वतंत्रता से जुड़ा गंभीर विषय मानते हुए स्वत: संज्ञान लिया है।

जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह की खंडपीठ ने कहा कि किसी न्यायिक अधिकारी को केवल इसलिए धमकाया नहीं जा सकता कि उसका फैसला समाज के किसी वर्ग को पसंद नहीं आया। कोर्ट ने इसे न्यायिक व्यवस्था पर सीधा दबाव बनाने की कोशिश माना है।


युगलपीठ ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) से तीन दिन के भीतर हलफनामा प्रस्तुत करने को कहा है। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि सिवनी मालवा में पदस्थ न्यायाधीश तबस्सुम खान को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh Mob lynching News : अफसोस...नहीं बचा सके...भीड़ ने दे दिया गांव को मौत का दाग

6 पुलिस कर्मी किए गए तैनात

हाइकोर्ट के निर्देश के बाद महिला जज की सुरक्षा के लिए 6 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। एक पीएसओ भी विभाग ने दिया है। साथ ही सिवनीमालवा एसडीओपी व टीआई सहित एएसपी भी लगातार संपर्क में हैं।

हाईकोर्ट ने धमकी देने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है। मामले की अगली सुनवाई नौ जुलाई को होगी।

जज की सुरक्षा के लिए 6 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। एक पीसीओ दिया गया है और एसडीओपी, टीआई सिवनी मालवा सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगातार संपर्क में हैं।- साईं कृष्ण एस थोटा, एसपी, नर्मदापुरम

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।