
फाइल 1 पेज 13 की लीड खबर -दम तोड़ रहीं खेती किसानी से जुड़ी योजनाएं
-बेमानी सिद्घ हो रही ग्रामीणों को दिए जाने वाली सुविधाएं
फोटो-20 होश01
कैप्शन। जिला पंचायत से होना है कार्य की पूर्ति।
होशंगाबाद। खेतों को उन्नतशील बनाने और खेत तक सड़क पहुंचाने के लिए सरकार बनाती जा रही है, लेकिन उन योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं होने पर किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। योजनाएं लागू होकर सुस्त हो जाती हैं। इससे खेती लाभ का धंधा नहीं बन पा रही है। वर्ष 2013 में शासन ने 'मेरा खेत मेरी माटी' योजना प्रारंभ की थी। इस योजना के तहत खेतों तक और सुदूर गांवों तक सड़क बनाना था, लेकिन कृषि विभाग के अपेक्षाकृत सहयोग नहीं करने से यह योजना दम तोड़ने लगी। इसके अलावा जो काम शुरू हुए थे, वे गति नहीं पकड़ पा रहे हैं। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
यह है योजना का उद्देश्य
सुदूर ग्राम संपर्क व खेत सड़क उपयोजना के तहत गांवों के मजरे-टोले तथा खेत समूहों के लिए सड़कें और मोबेलिटी सुनिश्चित की जाना है। इसके लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना या मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से छूटे ग्राम या मजरे टोले जोड़ने के लिए सड़क संपर्क बढ़ाया जाना है। खेत को जोड़ने के लिए सड़क बनाना प्रमुख उद्देश्य हैं।
ऐसा होना था क्रियान्वयन
खेतों को सड़क से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की तरह ही ग्रेवल सड़कों का निर्माण का निर्माण किया जाना था। इसमें पुल-पुलिया बनाने का प्रावधान है। प्रस्तावित सड़क चि-ांकन द्वारा वॉक थ्रू में ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, उपयंत्री सरपंच और ग्रामवासी द्वारा एलायमेंट का चि-ांकन किया जाना था। स्थल की आवश्यकतानुसार विस्तृत प्राक्कलन तैयार करना था। प्राक्कलन दो भागों में तैयार किया जाना था। भाग एक में सड़क और पुल-पुलिएं तथा भाग 2 में सड़क के पूर्ण होने पर दो वर्षों तक नियमित संधारण के लिए कार्य किए जाने थे। अब ये महज दिखावा साबित हो रहे हैं।
यहां से मिलनी थी राशि
योजना में मनरेगा अंतर्गत मजदूरी सामग्री अनुपात 60ः 40 ग्राम पंचायत स्तर पर संधारण किया जाना था। पंच परमेश्वर, परपᆬार्मेंस ग्रांट के अनुसार अधोसंरचना सुधार कार्यों के लिए उपलब्ध राशि और जनसहयोग की राशि से कार्य होना था, लेकिन मनरेगा के साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों के अधूरे प्रयास से योजना भी अधूरी ही है। जिले की सभी जनपद पंचायतों में कार्य लटके हुए हैें।
धीमी गति से हो रहा कार्य
जिले की लगभग हर जनपद पंचायत में सूदूर अंचल की सड़क के कार्य में ढिलाई की जा रही है। इन जनपद पंचायतों के लिए शासन ने 1313.43 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की थी। जिले में 98 स्थानों की सड़क स्वीकृत की थी। इसमें से एक भी सड़क पूरी नहीं हो सकी है।
कृषि विभाग बरत रहा सुस्ती
'मेरा खेत मेरी माटी' योजना से कृषि विभाग को भी जोड़ा गया था। विभागों के संयुक्त प्रयास से खेतों के पास तक सड़क बनाई जानी थी, लेकिन कृषि विभाग ने मनरेगा को कोई सहयोग नहीं किया। इस कारण भी यह योजना दम तोड़ रही है।
आवंटन देने में हुआ विलंब
बीते कुछ माह से मनरेगा में आवंटन में लेटलतीफी की जा रही है। इस कारण अन्य योजनाओं के साथ ही ग्राम सड़क उपयोजना का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। राशि आते ही योजना के कार्य तेजी से शुरू हो जाएंगे।
-पीसी शर्मा जिला पंचायत सीईओ
सुदूर ग्राम सड़क की जनपदों में स्थिति
जनपद पंचायत स्वीकृत कार्य स्वीकृत राशि खर्च पूर्ण
सिवनी मालवा 05 68.91 8.41 02
केसला 04 59.74 8.54 02
होशंगाबाद 04 57.56 11.71 03
बाबई 05 107.90 13.08 03
सोहागपुर 25 321.25 26.89 09
पिपरिया 14 199.90 55.03 08
बनखेड़ी 38 498.16 30.34 07
-------------------