
26एचओएस5 सिवनी मालवा। जनता रसोई की व्यवस्थाएं देखते हुए न्यायाधीश यशवंत मालवीय। वि
सिवनी मालवा। राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर में पिछले एक माह से सतत जनता रसोई का संचालन हो रहा है। समाजसेवियों और जन सहयोग से चल रही जनता रसोई में हमारी योद्धाओं और गरीब भर के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम भोजन बन रहा है। जिनका हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर वितरण कर रहे हैं। रविवार को न्यायाधीश यशवंत मालवीय ने जनता रसोई में जाकर व्यवस्थाएं देखीं और सभी योद्धाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि देश में आई विपदा के समय सिवनी मालवा में जनता रसोई के माध्यम से लोगों को भोजन का वितरण किया जा रहा है। एक सराहनीय कदम है। न्यायाधीश ने सहयोग राशि देते हुए जनता रसोई में आवश्यकता पड़ने पर हर संभव मदद करने की बात भी कही। जनता रसोई के प्रमुख रिंकू जैन ने जनता रसोई में चल रही पूरी गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर अवधेश काका, ईश्वर जमीदार, सुमेर रघुवंशी, पंडित ओम प्रकाश तिवारी सहित सदस्य मौजूद रहे।
000000000000
ललिता सहस्त्र अर्चन व शिव अभिषेक हुआ
सिवनी मालवा। क्षेत्र के पंडित अवधेश तिवारी कक्का की उपस्थिति में 11 ब्राह्मणों ने किया विशाल अभिषेक किया। सिवनी मालवा क्षेत्र का सुप्रसिद्ध दक्षिणी शैली में बन रहे राम जानकी, राधा कृष्ण मंदिर में बड़ा धार्मिक आयोजन हुआ। विशाल अभिषेक का ब्राह्मणों की टीम ने सुबह से शाम तक ललिता सहस्त्र व शिव अभिषेक किया। हमारा जिला कोरोना मुक्त हो इसी कामना को लेकर विशाल अभिषेक किया है। इस अवसर पर पं. अवधेश तिवारी, पं. यज्ञेश तिवारी, पं. नीरज उपाध्याय, पं. अर्पित दुबे, पं. अरुण शर्मा, पं. ओम प्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
00000000000
चना खरीदी के संबंध में सीएम व कृषि मंत्री से की मांग
26एचओएस6 होशंगाबाद। विधायक विजयपाल सिंह ने कृषि मंत्री कमल पटेल से भोपाल में भेंट की। वि
होशंगाबाद। सोहागुपुर विधायक विजय पाल सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं कृषि मंत्री कमल पटेल जी से भोपाल में मुलाकात की जिसमें उन्होंने अनुरोध किया कि किसानों की इस वर्ष की चने की फसल 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर या 10 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी की जाए। पूर्व में वर्ष 2017-18 में शिवराज सिंह सरकार ने 19 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से खरीदी की गई थी। वर्ष 2019 में कांग्रेस सरकार द्वारा 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से चने की खरीदी की गई थी जो बहुत कम कर दी गई थी। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसी तरह इस वर्ष अधिक आंधी चलने के कारण जो गेहूं की फसल आड़ी हुई है जिसके कारण मिट्टी अधिक हो गई है। खरीदी के समय गेहूं के बराबर मिट्टी है। उसे किसानों की सुविधा के लिए खरीदी की जाए। जिस पर मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री ने इन महत्वपूर्ण बिंदुओं को शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया गया।
000000000000000000
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने टेबलेट बांटी
होशंगाबाद। नगर पालिका कार्यालय में सीएमओ माधुरी शर्मा के निर्देश पर आयुष विभाग की ओर से कर्मचारियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की टेबलेट का वितरण किया गया। टेबलेट खाने की विधि के विषय में जानकारी दी ताकि जो भी कर्मचारी कार्य में लगे हुए हैं उनकी कार्यक्षमता बेहतर रहे। वह कोरोना संक्रमण से पूर्णतः सुरक्षति रहें साथ ही सीएमओ के निर्देश पर नगर पालिका की राजस्व शाखा के कर्मचारियों को मास्क भी वितरित किए।
000000000000000
झोले में रखते हैं खाना कि कोई बनखेड़ी से भूखा न निकल पाए
26एचओएस7 बनखेड़ी। दिहाड़ी मजदूरों को भोजन कराते हुए जितेंद्र भार्गव।
बनखेड़ी। कोरोना वायरस के कारण बनखेड़ी से निकलने वाले दिहाड़ी मजदूर भूखा नहीं निकल सकता है। निराश्रित मानव यज्ञ सेवा समिति के सदस्य जितेंद्र भार्गव, पंकज प्रजापति, कमलेश नामदेव, घासीराम कुशवाहा, कपिल शुक्ला सहित अन्य सदस्य लगातार बनखेड़ी के हाइवे रोड में घूमते रहते हैं। जैसे ही दिहाड़ी मजदूर नजर आते हैं उन्हें रास्ते के किनारे बिठाकर भोजन और ठंडा पानी उपलब्ध करा देते हैं। सोहागपुर से लखनादौन जाते समय शाम को 5 बजे मजदूर दिख गए। सभी कार्यकर्ता उनके पास पहुंच गए और उन्हें बिठाकर भोजन करा दिया। जितेंद्र भार्गव ने बताया कि भोजन कराने के पहले उनके साबुन से हाथ धुलवाना और शारीरिक दूरी बनाते हुए उन्हें कोरोना वायरस की जानकारी भी देते हैं।
- होशंगाबाद पहुंचकर खून भी दिया -
निराश्रित मानव यज्ञ सेवा समिति के घासीराम कुशवाहा ने होशंगाबाद पहुंचकर एक जरूरतमंद महिला को खून भी दिया। महिला के परिवार वालों ने सोशल मिडिया में खून की जरूरत की मांग की थी। होशंगाबाद में लॉकडाउन के चलते खून नहीं मिल पा रहा था। तो कमलेश नामदेव और घासीराम कुशवाहा ने बनखेड़ी तहसीलदार सुनील वर्मा से होशगाबाद जाने की अनुमति लेकर खून देने पहुंच गए।
000000000000000
जन्मदिन पर बांटा जरूरतमंदों को भोजन
बनखेड़ी। सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिका ने अपना जन्मदिन सादगी पूर्ण ढंग से मनाया। जन्मदिन पर शिक्षिका शिवानी साहू ने 90 भोजन के पैकेट बनवाकर जरूरतमंद लोगों को वितरित किए। ये भोजन के पैकेट बनखेड़ी अस्पताल और मोहल्ले में वितरित किए। बनखेड़ी में बड़ी संख्या में लोग जन्मदिन और शादी की सालगिरह के कार्यक्रम में लोगों की मदद करके मना रहे हैं।
00000000
विश्व शांति के लिए 108 बार गायत्री मंत्र जाप किया
बनखेड़ी। सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान ने अक्षय तृतीया पर घर-घर में गायत्री मंत्र जाप कराया। गायत्री मंत्र का जप अपने घरों में करने की अपील की थी। इस मंत्र का जाप विश्व में फैली कोरोना वायरस की महामारी को शांत करने के लिए किया है। विद्या प्रतिष्ठान ने इस मंत्र को 10 मिनट में 108 बार किया। मंत्र जाप के लिए सुबह 10 बजे का समय निर्धारित किया गया था। जिसमें विद्यालय के शिक्षक, समिति के सदस्य और स्कूल के छात्र-छात्रा सम्मिलित हुए। विद्यालय के प्राचार्य चैन सिंह बन्नाासिया ने लोगों से इस अभियान में शामिल होने पर आभार जताया। बनखेड़ी सरस्वती शिशु मंदिर, गोविंदनगर सरस्वती ग्रामोदय विद्यालय और नवग्राम भारती जिला शिक्षा समिति के सभी विद्यालय में यह कार्यक्रम किया गया।