
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग महाराष्ट्र से मिली है। नाबालिग को 22 वर्षीय युवक अपने साथ लेकर गया था। थाना प्रभारी मनीष मिश्र ने बताया कि तीन जुलाई को नाबालिग बालिका उम्र 14 वर्ष के गुमने कि सूचना प्राप्त हुई थी। बालिका के गुमने से स्वनजन काफी परेशान थे।
टीम को सूचना मिली कि वह महाराष्ट्र में है, इसपर चार जुलाई को टीम पुणे महाराष्ट्र पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपित पवन मानकर के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद आरोपित कि मोबाइल लोकेशन पर ग्राम असवारी खुर्द में मिली। टीम मौके पर पहुंची तो यहां 14 वर्षीय नाबालिग निवासी विदुर नगर और आरोपित पवन मानकर निवासी खलघाट जिला-धार के साथ मिली।
यह भी पढ़ें- एमपी के स्टेट हाईवे पर हर 5 km में बनेंगे गोवंश के लिए टीन शेड और चबूतरे, MPRDC की बड़ी तैयारी, जल्द लागू होगी नई SOP
जिसे दस्तयाब कर आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपित पवन की गिरफ्तारी पर दो हजार का ईनाम था। इसी प्रकार 16 साल नाबालिग निवासी अहीर खेड़ी भी घर से बिना बताए चले गया था, जिसे पुणे से दस्तयाब कर स्वजन के सुपूर्द किया गया।