• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में बंद होगी 2G और 3G सिम, 20 हजार उपभोक्ताओं को बदलना होगा नेटवर्क, BSNL ने दी अहम जानकारी

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल अब अपने पुराने 2जी और 3जी नेटवर्क जल्द बंद करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इन दिनों टावरों को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड क...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 10:58:52 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 10:58:52 PM (IST)
इंदौर में बंद होगी 2G और 3G सिम, 20 हजार उपभोक्ताओं को बदलना होगा नेटवर्क, BSNL ने दी अहम जानकारी
3G मोबाइल-पुरानी सिम वालों की बढ़ेगी परेशानी।

HighLights

  1. 3G मोबाइल-पुरानी सिम वालों की बढ़ेगी परेशानी
  2. बंद होगी सेवा, तुरंत 4G में अपग्रेड कराएं सिम
  3. BSNL महाप्रबंधक पंकज उपाध्याय ने दी जानकारी

कपिल नीले, नईदुनिया, इंदौर। सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल अब अपने पुराने 2जी और 3जी नेटवर्क जल्द बंद करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इन दिनों टावरों को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड करने में जुटी है। नेटवर्क अपग्रेड होने के बाद उन उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है, जो अभी भी 2जी या 3जी सिमकार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कंपनी उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजकर 4जी सिमकार्ड में बदलने की सलाह दे रही है। फिलहाल कई जगह 4जी सिमकार्ड की कमी भी सामने आ रही है। उपभोक्ताओं को तीन से चार दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इंदौर जिले में करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को सिमकार्ड बदलना होगा।


इंदौर में 326 टावर नए या अपग्रेड

इंदौर संभाग और जिले के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों को मिलाकर 326 नए और अपग्रेडेड टावर लगाए जा चुके हैं। जिले में अभी भी 200 से ज्यादा 2जी-3जी टावर संचालित हैं। कंपनी के मुताबिक 60 प्रतिशत से अधिक स्थानों पर बीएसएनएल के टावर पूरी तरह एक्टिव और अपग्रेड किए जा चुके हैं। इंदौर जिले में दो से ढाई लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं, जिनमें 80 फीसद उपभोक्ताओं ने सिमकार्ड बदलवा ली है।

अधिकारियों के मुताबिक पुराने नेटवर्क के रखरखाव पर खर्च करने के बजाय संसाधनों को 4जी नेटवर्क में लगाने से नेटवर्क क्षमता बढ़ेगी और स्पेक्ट्रम का बेहतर उपयोग हो सकेगा। कंपनी का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में मजबूत 4जी सेवा उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें- मरीज को नागपुर ले जा रही एंबुलेंस कंटेनर से टकराई, सिवनी में एनएच-44 पर हादसे में एक की मौत, 4 घायल

अब यह करना होगा उपभोक्ताओं को

जिन उपभोक्ताओं के पास 3जी सिमकार्ड या केवल 3जी सपोर्ट करने वाला मोबाइल है, उन्हें 4जी सिमकार्ड और 4जी फोन अपनाना होगा। 3जी बंद होने की प्रक्रिया क्षेत्रवार नेटवर्क अपग्रेड के साथ आगे बढ़ेगी। इसलिए उपभोक्ताओं के लिए बेहतर होगा कि वे सेवा प्रभावित होने से पहले ही अपनी सिमकार्ड को 4जी में अपग्रेड करा लें।

महाप्रबंधक का बयान

मोबाइल टावरों को अपग्रेड करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। 40 प्रतिशत टावरों में 4जी उपकरण लगाने का काम दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। इसके चलते उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा के लिए सिमकार्ड अपग्रेड करवाने को कहा गया है। - पंकज उपाध्याय, महाप्रबंधक, बीएसएनएल।