• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर को मिलेगी बड़ी सौगात, केशरबाग रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा 30 करोड़ का ओवरब्रिज, 5 अप्रैल को भूमिपूजन

शहर के पश्चिम क्षेत्र में केशरबाग रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाया जाएगा। आरओबी निर्माण कार्य का भूमिपूजन 5 अप्रैल को सांसद शंकर लालवान...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 03 Apr 2026 09:20:59 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Apr 2026 09:20:59 PM (IST)
इंदौर को मिलेगी बड़ी सौगात, केशरबाग रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा 30 करोड़ का ओवरब्रिज, 5 अप्रैल को भूमिपूजन
इंदौर में फाटक पर अब नहीं करना होगा घंटों इंतजार।

HighLights

  1. इंदौर में फाटक पर अब नहीं करना होगा घंटों इंतजार
  2. केशरबाग रेलवे ओवरब्रिज प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी
  3. एबी रोड-केशरबाग के बीच कनेक्टिविटी होगी बेहतर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के पश्चिम क्षेत्र में केशरबाग रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाया जाएगा। आरओबी निर्माण कार्य का भूमिपूजन 5 अप्रैल को सांसद शंकर लालवानी और विधायक द्वारा किया जाएगा। 30 करोड़ की लागत से बनने वाले आरओबी का निर्माण रेलवे द्वारा किया जाएगा। करीब 18 माह में यह निर्माण कार्य पूरा होगा और इसके बनने से वाहनों का आवागमन सुगम हो सकेगा। यहां पर वर्तमान में रेलवे क्रासिंग होने से ट्रेन के गुजरने के दौरान वाहनों को घंटों खड़े रहना पड़ता है। आने वाले समय में ट्रेनों का मुवमेंट बढ़ना है, ऐसे में यहां पर ओवरब्रिज जरूरी हो गया था।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

शहर के अंदर और बाहरी क्षेत्रों में सभी रेलवे क्रासिंग से सुगम आवागमन के लिए आरओबी बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में केशरबाग रेलवे क्रासिंग पर भी आरओबी का निर्माण किया जाएगा। इंदौर-महू रेल खंड के अंतर्गत आने वाले इस रेलवे क्रासिंग पर दिन में कई बार ट्रेनों के गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। एबी रोड और केशरबाग सड़क के बीच में स्थित इस रेलवे क्रासिंग पर आरओबी की लंबे समय से मांग हो रही थी। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि केशरबाग आरओबी का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके बनने से आवागमन सुगम होगा और रेलवे क्रासिंग पर रुकने की समस्या से भी राहत मिल जाएगी।


यह भी पढ़ें- भोपाल में LPG के लिए हाहाकार! सर्वर ठप होने से मची अफरा-तफरी, 20 हजार उपभोक्ता कतार में, एजेंसियों पर हंगामा

शहर के 5 अन्य प्रमुख क्रासिंग पर भी जारी है निर्माण

शहर के अंदर और बाहरी क्षेत्र में पांच रेलवे क्रासिंग पर आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। रेती मंडी, माल गोदाम, बाणगंगा, कैलाद हाला और मांगलिया रेलवे क्रासिंग पर आरओबी का निर्माण कार्य जारी है। इन सभी पर पीडब्ल्यूडी द्वारा आरओबी बनाए जा रहे हैं। करीब एक से डेढ़ साल पहले यहां पर काम शुरू हुआ था, जो अब भी जारी है। केशरबाग आरओबी बनने के बाद रेलवे क्रासिंग की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। इससे वाहनों का आवागमन सुगम हो सकेगा।