• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Traffic Police: 49 बार रेड लाइट का उल्लंघन किया, बाइक जब्त

Indore Traffic Police: जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही थी।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 16 Jun 2022 03:16:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jun 2022 03:16:29 PM (IST)
Indore Traffic Police: 49 बार रेड लाइट का उल्लंघन किया, बाइक जब्त

Indore Traffic Police इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि । लगातार समझाइश के बावजूद लोग नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा है।मोटरसाइकिल के चालक द्वारा 49 बार रेड लाइट का उल्लंघन किया गया। लापरवाही पर गाड़ी जप्त की गई। अब भरने 24,500 रुपये होंगे।

पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन महेश चंद जैन के निर्देशन रेड लाइट का उल्लंघन कर आमजनमानस का जीवन संकट में डालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी अभियान जारी है। गैरजिम्मेदार वाहन चालकों से पूर्व में लंबित सभी ई- चालानों की समन शुल्क राशि भी वसूली जा रही है। बुधवार को होमगार्ड चौराहा पर क्यूआरटी-3 के प्रभारी सूबेदार काजिम हुसैन रिजवी द्वारा टीम के साथ जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही थी।


यातायात प्रबंधन के कार्य के दौरान रेड लाइट का उल्लंघन करने पर मोबाइक क्रमांक एमपी 09 वीके 2352 को रोका गया। सूबेदार रिजवी द्वारा यातायात प्रबंधन केंद्र से उक्त वाहन के पूर्व में लंबित ई-चालानों की जानकारी ली गयी तो पाया कि वाहन चालक द्वारा पूर्व में भी 49 बार रेड लाइट का उलंघ्घन किया जा चुका है। वाहन चालक द्वारा 24,500 रुपये समन शुल्क राशि जमा नही करने पर गाड़ी जप्त कर यातायात थाना खड़ा किया गया।

साइकिल सवार व्यक्ति का मोबाइल गिरा, पुलिस की टीम ने मोबाइल मालिक को सुपुर्द किया

बुधवार को सूबेदार अशोक भार्गव भवरकुआं चौराहा पर यातायात प्रबंधन का कार्य देख रहे थे, इसी दौरान एक जिम्मेदार नागरिक ने आकर एक मोबाइल देते हुए कहा कि सर किसी का मोबाइल गिर गया था, मुझे मिला है, आप संपर्क कर उन्हें लौटा दीजिए। सूबेदार अशोक भार्गव ने मोबाइल से संपर्क कर उक्त व्यक्ति से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर पूछकर जानकारी के पश्चात मोबाइल सुरक्षित मालिक के सुपुर्द किया। मोबाइल मालिक ने जिम्मेदार नागरिक और यातायात पुलिस की टीम को धन्यवाद कहा।