
इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शनिवार को सुबह 7.55 बजे इंदौर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस पहुंची। इस ट्रेन में 64 यात्री इंदौर स्टेशन पर उतरे और छह यात्री रतलाम के लिए रवाना हुए। शनिवार शाम को यह ट्रेन रतलाम से इंदौर आकर भिंड़ के लिए रवाना हुई। इंदौर स्टेशन से भिंड़ के लिए इस ट्रेन में 118 यात्री सवार हुए।
इंदौर-भोपाल इंटरसिटी व इंदौर-उदयपुर ट्रेन चलने की संभावना : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डीआरएम द्वारा इंदौर-उदयुपर ट्रेन चलाने के लिए पश्चिम रेलवे मुुख्यालय मुंबई को पत्र लिखा है। वहीं इसके पहले इंदौर-भोपाल के बीच इंटरसिटी चलाने के लिए रेल मंत्रालय को पत्र भेजा जा चुका है। शनिवार को इंदौर सांसद शंकर लालवानी द्वारा डीआरएम को पत्र लिखकर इंदौर से पुणे, मुंबई, उदयपुर व पटना के लिए ट्रेनें चलाने की मांग की गई हैं। ऐसे में अब डीआरएम द्वारा पुनः रेल मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा।