• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के एमआर-10 पर ब्रिज पर कार ने रेपिडो बाइक को टक्कर मारी,महिला को 50 फीट घसीटा

पुलिस के अनुसार कार चालक ने हादसे के बाद भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने करीब पांच किमी तक पीछा किया और चालक को पकड़ लिया।

By Mukesh MangalEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 05:14:47 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 05:19:03 PM (IST)
इंदौर के एमआर-10 पर ब्रिज पर कार ने रेपिडो बाइक को टक्कर मारी,महिला को 50 फीट घसीटा
इंदौर में देर रात सड़क हादसा।

HighLights

  1. कार ने रेपिडो बाइक को टक्कर मारी।
  2. सिर में चोट लगने से महिला की मौत।
  3. रेपिडो चालक की हालत गंभीर कायम।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। एमआर-10 पर ब्रिज पर गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार में जा रही कार ने बाइक(रेपिडो) को टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी महिला कार में फंस और करीब 50 फीट तक घसीट कर ले गई। महिला की सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

हीरा नगर पुलिस के अनुसार महिला की पहचान 40 वर्षीय रचना पति रविंद्र शर्मा निवासी नंदानगर के रुप में हुई है। रचना सांवेर रोड़ स्थित कारखाना में काम करती है। रात करीब 9 बजे वह कारखाना से निकली और Call कर रेपिडो बाइक बुक की। पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार रुकी नहीं और बाइक सहित महिला को घसीट कर दूर तक ले गई। गंभीर अवस्था में रचना को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार कार चालक ने हादसे के बाद भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने करीब पांच किमी तक पीछा किया और चालक को पकड़ लिया।

उसकी पहचान जितेश सोलंकी निवासी बाबू मूराई मोहल्ला के रुप में हुई है। हादसे में रेपिडो चालक को भी चोट आई है। रचना का पति रविंद्र शर्मा विधायक रमेश मैंदोला के आफिस में काम करता है।