• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, मुंबई, पटना और श्रीगंगानगर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

इंदौर से देश के विभिन्न शहरों के बीच रेल सेवाओं में लगातार बदलाव और विस्तार हो रहा है। नई स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत, रूट विस्तार और शेड्यूल परिवर्तन के...और पढ़ें

By Pranay ChouhanEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 18 Apr 2026 08:18:12 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Apr 2026 08:18:12 PM (IST)
इंदौर के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, मुंबई, पटना और श्रीगंगानगर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल
इंदौर से गर्मियों की छुट्टियों में सफर होगा आसान। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. इंदौर से गर्मियों की छुट्टियों में सफर होगा आसान
  2. मुंबई, पटना और श्रीगंगानगर के लिए स्पेशल ट्रेनें
  3. रूट विस्तार और अतिरिक्त ठहराव से बढ़े विकल्प

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर से देश के विभिन्न शहरों के बीच रेल सेवाओं में लगातार बदलाव और विस्तार हो रहा है। नई स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत, रूट विस्तार और शेड्यूल परिवर्तन के जरिए रेलवे यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में जुटा है। इंदौर से मुंबई, उत्तर भारत और दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए हाल ही में राहत भरी खबरें सामने आई हैं। तेजस एक्सप्रेस बंद होने से बनी कमी को दूर करने के लिए पश्चिम रेलवे ने इंदौर-मुंबई के बीच नई एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर शुरू कर दी है। इसके अलावा इंदौर-लिंगपल्ली एक्सप्रेस अब रेलवे स्टेशन चर्लपल्ली तक चलेगी। इसी प्रकार गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए इंदौर-श्रीगंगानगर-इंदौर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है।

इंदौर से इन मार्गों पर चला रही हैं स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं विशेष रूप से यात्रा की मांग को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल और इंदौर स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन मुंबई सेंट्रल-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे चलेगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा मुंबई सेंट्रल-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल 20 अप्रैल से 29 मई तक मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को रात 11 बजकर 20 मिनट बजे प्रस्थान करेगी एवं अगले दिन दोपहर एक बजे इंदौर पहुंचेगी।


इसी प्रकार, इंदौर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल 21 अप्रैल से 30 मई तक इंदौर से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को इंदौर से शाम पांच बजे प्रस्थान करेगी एवं अगले दिन सुबह सात बजकर 10 मिनट पर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम एवं उज्जैन स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन फर्स्ट एसी, सेकंड एसी एवं थर्ड एसी कोच के साथ चलेगी।

इंदौर-लिंगपल्ली एक्सप्रेस अब चर्लपल्ली तक विस्तारित

इंदौर रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली इंदौर लिंगपल्ली एक्सप्रेस का विस्तार चर्लपल्ली तक किया गया है। 25 अप्रैल से इंदौर से चलने वाली ट्रेन इंदौर-चर्लपल्ली एक्सप्रेस इंदौर से 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दोपहर दो बजकर 15 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार 26 अप्रैल से चर्लपल्ली से चलने वाली ट्रेन चर्लपल्ली-इंदौर एक्सप्रेस चर्लपल्ली से रात आठ बजकर 45 मिनट बजे प्रस्थान कर मंगलवार को रात को 12 बजकर 15 बजे इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में सिकंदराबाद स्टेशन पर भी रहेगा।

इसके अतिरिक्त ट्रेन में अन्य कोई बदलाव नहीं किया है। हमसफर एक्सप्रेस पूरी तरह एसी थर्ड टियर कोच वाली ट्रेन है, जो लंबी दूरी की यात्रा को किफायती और आरामदायक बनाती है। इस रूट विस्तार से हैदराबाद और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधे इंदौर से जोड़ने में मदद मिलेगी, साथ ही व्यापार, शिक्षा और पारिवारिक यात्राओं के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें- पूर्व जनपद उपाध्यक्ष का अश्लील वीडियो वायरल, युवती संग आपत्तिजनक हालत में दिखे रीवा के नेता, भाजपा-कांग्रेस में छिड़ा वार-पलटवार

लक्ष्मीबाईनगर-श्रीगंगानगर, खड़की और पटना के लिए विशेष सुविधा

  • गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए इंदौर-श्रीगंगानगर-इंदौर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है। रेलवे लक्ष्मीबाईनगर से श्रीगंगानगर (राजस्थान) स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है। यह ट्रेन प्रति गुरुवार श्रीगंगानगर से जबकि लक्ष्मीबाईनगर से श्रीगंगानगर के लिए चल रही है। यह ट्रेन राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों को जोड़ते हुए यात्रियों को सीधी सुविधा प्रदान करेगी।
  • इसी प्रकार, रेलवे इंदौर-खड़की (महाराष्ट्र-पुणे) के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इससे इंदौर से पुणे जाने वाले यात्रियों को फायदा हुआ। जिन यात्रियों को मुंबई जाने के लिए अवंतिका एक्सप्रेस में जगह नहीं मिलती है, वो कल्याण रेलवे स्टेशन तक जाकर लोकल ट्रेन से मुंबई पहुंचते हैं। यह ट्रेन प्रतिदिन दोनों दिशाओं में चलती है।
  • इसके साथ ही, रेलवे ने होली पर इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन को शुरू किया। वैसे पिछले एक साल में दो से तीन महीने छोड़कर रेलवे ने बाकी समय में इस ट्रेन का संचालन किया। रेलवे ने ठहराव और नई कनेक्टिविटी पर भी ध्यान दिया है। पटना-डॉ. अंबेडकर नगर (इंदौर) स्पेशल ट्रेन का नया ठहराव जोड़े जाने से उत्तर भारत के यात्रियों को इंदौर और उज्जैन तक सीधी यात्रा का विकल्प मिला है। इससे धार्मिक और पारिवारिक यात्राएं आसान होंगी।