• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनवर कादरी पर 2 लाख का इनाम घोषित, 'Love Jihad' फंडिंग केस में है फरार, NSA भी लगा चुकी इंदौर पुलिस

इंदौर के दो युवकों साहिल शेख और अल्ताफ शाह ने पुलिस के सामने कबूल किया था कि कांग्रेस पार्षद कादरी ने उन्हें लड़कियों को प्रेम संबंधों में लाने और उनक...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 09:06:01 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 Aug 2025 09:06:01 PM (IST)
अनवर कादरी पर 2 लाख का इनाम घोषित, 'Love Jihad' फंडिंग केस में है फरार, NSA भी लगा चुकी इंदौर पुलिस
अनवर कादरी पर 2 लाख का इनाम घोषित।

HighLights

  1. फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित
  2. एमआइसी सदस्य ने कहा कि फंडिंग करने वालों का पता लगाना जरूरी
  3. पुलिस ने अनवर कादरी पर इनाम की राशि बढ़ाकर 20000 रुपये कर दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का पता बताने वाले को महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा ने दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने महापौर से अपील की है कि कादरी के अवैध निर्माणों का पता लगाकर उन्हें जमींदोज किया जाए।

एमआइसी सदस्य ने कहा कि मामले में फंडिंग करने वालों का पता लगाना बहुत जरूरी है। कादरी को लेकर पूरे शहर में आक्रोश है। कादरी ने निगम में घुसने का प्रयास किया तो हम विरोध करेंगे।

पुलिस ने भी कादरी पर रखा है 20 हजार का इनाम

बीते दिनों पुलिस ने अनवर कादरी की बेटी की गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने अनवर कादरी पर इनाम की राशि बढ़ाकर 20000 रुपये कर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की टीम ने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के दिल्ली स्थित कई ठिकानों पर भी छापेमारी की है। साथ ही अनवर कादरी को पनाह देने वाले या अप्रत्यक्ष रूप से सहायता करने वाले लोगों को पुलिस के जरिए चिंहित कर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।


क्या है अनवर कादरी मामला?

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर आरोप है कि उन्होंने साहिल और अल्ताफ नामक दो युवकों को 3 लाख दिए थे, ताकि वे हिंदू लड़कियों से शादी करें, उन्हें फंसा कर धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रभावित करें और देह व्यापार में धकेलें। पुलिस ने अनवर कादरी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- 'तूने रिपोर्ट कर दी है, अब तुझे मारकर फेंक देंगे'... नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने घर जाकर दी धमकी

अनवर कादरी पर इससे पहले भी कई आपराधिक मुकद्दे दर्ज हो चुके हैं। उन पर हत्या के प्रयास, डकैती, अवैध हथियार रखने, भूमि कब्जा, जातीय नस्लीय हिंसा सहित कई अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।