• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Monsoon Updage: प्रदेश में मानसून का मंगल प्रवेश, इंदौर में सीजन की पहली झमाझम बारिश, दो-तीन दिनों में पूरे प्रदेश पर छा जाएगा यह सिस्टम

इंदौर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी सहित प्रदेश के 18 जिलों में इस बार नौ दिन की देरी से मानसून पहुंचा। बुधवार को मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून आगमन की घोष...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 08:33:12 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 08:33:12 AM (IST)
Monsoon Updage: प्रदेश में मानसून का मंगल प्रवेश, इंदौर में सीजन की पहली झमाझम बारिश, दो-तीन दिनों में पूरे प्रदेश पर छा जाएगा यह सिस्टम
इंदौर में बारिश के बाद भी बादल छाए रहे। (राजू पवार)

HighLights

  1. इंदाैर सहित मप्र के 18 जिलों में बुधवार को मानसून का हुआ आगमन
  2. प्रदेश के 18 जिलों में इस बार नौ दिन की देरी से मानसून पहुंचा
  3. बुधवार को मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून आगमन की घोषणा की

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बुधवार को इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार वर्षा के साथ मानसून का आगमन हो गया। इंदौर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी सहित प्रदेश के 18 जिलों में इस बार नौ दिन की देरी से मानसून पहुंचा। बुधवार को मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून आगमन की घोषणा की। सबसे पहले यह बालाघाट जिले की सीमा में आया।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को मानसून की उत्तरी सीमा बालाघाट जिले की सीमा से केवल 50 से 70 किमी दूर थी। देर रात यह सिस्टम तेजी से आगे बढ़ा। इसके प्रभाव से प्रदेश की पूरी दक्षिण पट्टी में कहीं कहीं मध्यम से भारी दर्ज हुई। छिंदवाड़ा जिले के चांद में मंगलवार-बुधवार की रात तक 75.2 मिमी वर्षा हुई।


भोपाल मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी अरुण शर्मा के मुताबिक प्रदेश में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 15 जून मानी जाती है। इस बार मानसून तय समय से नौ दिन बाद पहुंचा है। अगले दो-तीन दिनों में यह सिस्टम पूरे प्रदेश पर छा जाएगा। वही इंदौर में मानसून का आगमन की सामान्य तिथि 18 जून है। इंदौर में छह दिन देरी से मानसून का आगमन हुआ।

मानसून के प्रवेश के साथ ही तरबतर हुआ इंदौर

इंदौर में इस मानसून सीजन में पहली बार दोपहर बार झमाझम वर्षा का दौर नजर आए। शाम चार बजे बाद हुई वर्षा से शहर के चौराहों व कालोनियों में कुछ समय के लिए जलजमाव की स्थितियां भी बनी। इंदौर एयरपोर्ट पर रात 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में 17.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

बुधवार को प्रदेश के इन जिलो में पहुंचा मानसून

इन जिलों के पूरे हिस्से

  • इंदौर, मंडला, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट

इन जिलो के कुछ हिस्से में

  • आलीराजपुर, धार, देवास, नर्मदापुरम, रायसेन, सिवनी

इस वजह से मानसून की प्रवेश की हुई घाेषणा

  • वर्तमान में दक्षिण पश्चिम मानसून द्रोणिका सूरत, इंदौर, मंडला, डालटनगंज, मोतिहारी से गुजर रही है। इस वजह से मप्र सहित देश के अन्य हिस्सों में मानूसन की घोषणा की गई।
  • पिछले 24 घंटे में प्रदेश के हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ी।
  • हवाओं का रूख दक्षिणी पश्चिमी हुआ।
  • अरब सागर से आ रही नमी हुई प्रदेश के कई जिलों में वर्षा
  • मानसून की पूर्वी व पश्चिमी दोनों शाखा हुई सक्रिय

इन सिस्टम ने करवाया मानसून का प्रवेश व वर्षा

  • राजस्थान से पश्चिमी बंगाल, उत्तरी मप्र, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड से होकर एक द्रोणिका गुजर रही।
  • मप्र के मध्य भाग के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। यहां से लेकर पूर्वी मध्य अरब सागर तक एक द्रोणिका गुजर रही है।
  • हरियाण व उसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

इंदौर में अल नीनो का कहर : IMD के साथ स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, मौसम के साथ सेहत पर भी संकट