• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में तेज बारिश के बाद अहीरखेड़ी के नाले में बह गया बाइक को पैदल ले जा रहा युवक, नाले में गिरी कार

इस वजह से वो बच गया। देर रात द्वारकापुरी पुलिस के साथ एसडीईआरएफ की टीम भी उस क्षेत्र में रेस्क्यू के लिए पहुंची।

By Udaypratap SinghEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 12:32:01 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 12:37:07 AM (IST)
इंदौर में तेज बारिश के बाद अहीरखेड़ी के नाले में बह गया बाइक को पैदल ले जा रहा युवक, नाले में गिरी कार
नाले में कार गिरी ,क्रेन से निकली

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बुधवार शाम को हुई तेज वर्षा के कारण शहर के कई नाले उफान पर आ गए। अहीरखेड़ी कांकड़ में रहने वाला एक युवक सीमेंट की पुलिया से गुजर रहा था। पानी के तेज बहाव के कारण बाइक सहित नाले में बह गया। अहीरखेड़ी कांकड़ क्षेत्र में बांक पंचायत की ओर एक बरसाती नाला है।

यहां पर एक सीमेंट की संकरी पुलिया बनी हुई है। बुधवार शाम तेज वर्षा के दौरान नाला उफान पर था और पुलिया के ऊपर से भी पानी बह रहा था। यहां से कई लोग गुजर रहे थे। उनमें अहीरखेड़ी में रहने वाला युवक महेश पिता श्रवण चौहान भी था। यह मिस्त्री का काम करता था और नूरानी नगर में काम करके घर लौट रहा था।


यह पुलिया पर से पैदल अपनी बाइक को धक्का देते हुए ले जा रहा था। तेज बहाव के कारण इसकी गाड़ी पुलिस स्लिप हुई और यह नाले में बाइक के साथ बह गया।

इसके साथ ही एक अन्य युवक मनीष पिता राजाराम चौहान भी अपनी बाइक को धक्का देकर पैदल ले जा रहा था। पुलिया से पानी का बहाव तेज होने पर मनीष ने अपनी बाइक छोड़ दी और दूसरा सपोर्ट पकड़ लिया।

इस वजह से वो बच गया। देर रात द्वारकापुरी पुलिस के साथ एसडीईआरएफ की टीम भी उस क्षेत्र में रेस्क्यू के लिए पहुंची। उस क्षेत्र में खेत व ईंट के भट्टों में पानी भरा होने के कारण रेस्क्यू की टीम को युवक को खोजन में मुश्किल आई। टीम को एक स्थान पर बाइक फंसी हुई दिखी लेकिन युवक का पता नहीं चला। देर रात तक युवक की खोजबीन जारी रही।

स्कीम नंबर 71 में कार नाले में गिरी

वर्षा के दौरान स्कीम नंबर 71 क्षेत्र के नाले में एक कार भी गिर गई। मौके पर नगर निगम की टीम व बचाव दल पहुंचा। क्रेन से कार को निकालने का प्रयास किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ भी घटना स्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य की जानकारी ली।

वैभव नगर में घरों में भरा पानी लोग हुए परेशान

वैभव नगर राम मंदिर के पीछे वाली गली में बुधवार शाम को वर्षा के बाद घरों में घरों में पानी भर गया। रहवासी निर्मला पवार के मुताबिक शाम को हमारी कालोनी के कई घरों में पानी भर गया। नगर निगम में शिकायत की तो कर्मचारी आए और चेंबर का ढक्कन खोलकर पानी निकासी का इंतजाम किया। वही गोकुल नगर के घरों में पानी भरने व प्रजापत नगर में घरों में ड्रेनेज का पानी आने की शिकायत पहुंची। एमआइजी क्षेत्र में मदान बुक स्टोर के पीछे वाली गली में लोगों के घरों में पानी भर गया। वही वर्षा के दौरान रोबोट चौराहे के पास सांवरिया नगर व सैफी नगर में मासूम अपार्टमेंट दो पेड़ गिरने की शिकायत पहुंची।