इंदौर में परशुराम जयंती पर अभिषेक, पूजन, कोरोनाकाल महामारी की दवाई भी वितरित की
आम लोगों को विधायक संजय शुक्ला ने कोरोना की निशुल्क दवाई भी वितरित की। आक्सीजन देने वाले पेड़ के पौधों का रोपण किया।
By gajendra.nagar
Edited By: gajendra.nagar
Publish Date: Fri, 14 May 2021 11:01:09 AM (IST)
Updated Date: Fri, 14 May 2021 01:19:01 PM (IST)

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। मरीमाता चौराहा स्थित श्री परशुराम वाटिका में अक्षय तृतीया पर अभा युवा ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती अभिषेक व पूजन किया जाएगा। पश्चात कोरोना महामारी निवारण के लिए दवाई का वितरण किया गया।
![naidunia_image]()
समाज के पुरोधा विष्णुप्रसाद शुक्ला और अध्यक्ष विधायक संजय शुक्ला जी के मार्गदर्शन में वाटिका पर सागर शुक्ला, अनूप शुक्ला और समाज के वरिष्ठ लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। साथ ही ईश्वर से इस महामारी के प्रकोप देशवासी को बचाने की गुहार लगाई। अनिल तिवारी, अन्नू बाजपेयी और पप्पी शुक्ला ने बताया कि एक ओर जहां इस महामारी के चलते आम जनता को परेशानी हो रही हैं। ऐसे आम लोगों को विधायक संजय शुक्ला ने कोरोना की निशुल्क दवाई भी वितरित की। विधायक संजय शुक्ला ने सभी ब्राह्मण समाज के लोगों को परशुराम जयंती की बधाई देते हुए भगवान से प्रार्थना की कि इस बीमारी जल्द ही छुटकारा मिले ताकि अगले वर्ष हम फिर से ब्राह्मण संस्कृति के यज्ञोपवित संस्कार करें और शोभायात्रा निकाल सकें। इस दौरान प्रमोद जोशी, दिलीप त्रिवेदी, अजय दीक्षित, राजेश दुबे, दीपू मिश्र, पंकज तिवारी, विजेंद्र दीक्षित, बबलू जोशी, भूपेंद्र तिवारी, प्रमोद बाजपेयी, राजा तिवारी, जितेंद्र दुबे, रामकरण शर्मा, पिंटू शर्मा भी मौजूद थे।
पौधारोपण भी
कोरोना काल में प्राणवायु आक्सीजन का महत्व लोगों का मालूम पड़ा है। आने वाली पीढ़ी को इसकी कमी ना हो,इसलिए परशुराम जयंती पर समाजजन ने अपने घर, स्कूल मैदान और आसपास उद्यानों में आक्सीजन देने वाले पेड़ के पौधों का रोपण किया।