• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के भगवती होटल में हादसा... चौथी मंजिल से नीचे गिरा कटनी का युवक, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र स्थित एक होटल की चौथी मंजिल से गिरकर एक कर्मचारी की मौत हो गई। वह आठ महीने पहले ही यहां काम करने आया था।

By Pranay ChouhanEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 06:51:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 06:51:29 PM (IST)
इंदौर के भगवती होटल में हादसा... चौथी मंजिल से नीचे गिरा कटनी का युवक, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
इंदौर के भगवती होटल में हादसा

HighLights

  1. होटल की चौथी मंजिल से गिरकर 20 वर्षीय कर्मचारी की मौत
  2. 8 महीने पहले कटनी से इंदौर आकर होटल में कर रहा था काम
  3. शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने का संदेह, जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र स्थित एक होटल की चौथी मंजिल से गिरकर एक कर्मचारी की मौत हो गई। वह आठ महीने पहले ही यहां काम करने आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी (TI) जितेंद्र सिंह यादव के मुताबिक घटना शनिवार रात लगभग 12 बजे की है। भगवती होटल की चौथी मंजिल से गिरकर सुरेंद्र सिंह (20), मूल निवासी कटनी की मौत हो गई। सुरेंद्र अपने मामा के लड़के अनिल के साथ यहां काम कर रहा था और दोनों एक ही कमरे में रहते थे।


रात में अचानक होटल परिसर में किसी के जोर से नीचे गिरने की आवाज आई। बाहर मौजूद चौकीदार जब आवाज सुनकर अंदर गया, तो फर्श पर सुरेंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा देखा।

शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने का संदेह: जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार सुरेंद्र शराब पीने का आदी था। पुलिस को संदेह है कि नशे में संतुलन बिगड़ने के चलते वह नीचे गिर गया होगा, हालांकि पूरा मामला अभी जांच में है।

घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं और पूरे मामले की गहनता से जांच करने की बात कही है। इसके साथ ही सुरेंद्र के परिजनों को भी इंदौर बुला लिया गया है।

यह भी पढ़ें- उज्जैन में मस्जिद के खिलाफ याचिका हाई कोर्ट से खारिज, सुबह हटाने पर पथराव-लाठीचार्ज हुआ, 10 पर FIR