Accident in Indore: इंदौर से महाकाल मंदिर जा रहे युवकों की बाइक गाय को बचाने में फिसली, एक की मौत, दो घायल
Accident in Indore: तड़के भस्म आरती में शामिल होने था, इसलिए इंदौर से देर रात निकले। सांवेर में हुआ हादसा।
By Hemraj Yadav
Edited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sun, 10 Mar 2024 06:27:43 PM (IST)
Updated Date: Sun, 10 Mar 2024 06:27:43 PM (IST)
Accident in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर-उज्जैन मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तीन दोस्त महाकाल मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। अचानक गाय के सामने आने से बाइक फिसल गई। सिर में चोट आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवकों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना सांवेर चौपाटी के समीप की है। गौरव पुत्र राकेश निवासी विनोबा नगर दोस्त राज पुत्र सुभाष और ऋतिक पुत्र कैलाश के साथ शनिवार रात महाकाल भस्म आरती में शामिल जा रहा था। बाइक गौरव ही चला रहा था। वह डिलीवरी ब्वाय की नौकरी करता था।
![naidunia_image]()
सिर में आई थी चोट
सांवेर में अचानक बाइक के सामने गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। गौरव दूर जाकर गिरा। उसके सिर में चोट आई। हाथ-पैर में भी फ्रैक्चर हुआ। तीनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सांवेर से एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। रविवार तड़के गौरव की मौत हो गई।