• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Local Sports: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे इंदौर के अद्वैत पागे

Indore Local Sports: 28 जुलाई से बर्मिंघम में होने वाले टूर्नामेंट में अद्वैत 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में चुनौती पेश करेंगे।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 29 Jun 2022 10:56:33 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jun 2022 10:56:33 AM (IST)
Indore Local Sports: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे इंदौर के अद्वैत पागे

Indore Local Sports: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। इंदाैर के तैराक अद्वैत पागे कामनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 28 जुलाई से बर्मिंघम में होने वाले टूर्नामेंट में अद्वैत 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में चुनौती पेश करेंगे। अद्वैत मध्यप्रदेश के पहले तैराक हैं, जो कामनवेल्थ गेम्स में भाग लेंगे। कैलिफोर्निया में हुई स्पर्धा में अद्वैत ने 1500 मीटर तैराकी स्पर्धा में 15 मिनट 23.66 मिनट का समय लिया था, जिसके बाद उनका चयन भारतीय दल में किया गया। अद्वैत के साथ सजन प्रकाश (केरल), श्रीहरि नटराजन (कर्नाटक) और कुशाग्र रावत (दिल्ली) भी टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

इंदाैर के अनिल विम्बल्डन चैंपियनशिप के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

अखिल भारतीय टेनिस संघ के महासचिव अनिल धूपर काे टेनिस के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट विम्बल्डन चैंपियनशिप के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। लंदन में 27 जून से होने वाले इस ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट में विभिन्न स्पर्धाओं के आयोजन कराने की कार्यशैली के अध्ययन का विशलेषण कर धूपर अखिल भारतीय टेनिस संघ को एक विशेष रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इस आधार पर भारतीय टेनिस संघ भविष्य में देश में बेहतर स्पर्धाओं के आयाेजन करने में मदद लेगा।


संस्कार ने राष्ट्रीय घुड़सवारी स्पर्धा में जीते पदक

शहर के संस्कार राठौर ने वीईए हॉर्स शो की घुड़सवारी स्पर्धा में एक स्वर्ण सहित तीन पदक अपने नाम किए। दिल्ली में खेली गई स्पर्धा में संस्कार ने शो जम्पिंग में एक स्वर्ण, जम्पिंग आैर ड्रेसाज में रजत पदक हासिल किए। स्पर्धा में 75 घुड़सवारों ने भाग लिया था। संस्कार ने अपने से बड़ी उम्र के घुड़सवारों के साथ मुकाबला कर पदक अपने नाम किया। संस्कार के लिए घोड़े को लीज पर लिया था।

ध्रुव और वैशाली बैडमिंटन स्पर्धा में विजेता

ध्रुव धंदुकिया और वैशाली गौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेफ बैडमिंटन स्पर्धा में विजेता होने का गौरव हासिल किया। पुरुष एकल में सानिध्य टेमले ने रजत और मयंक कुमार ने कांस्य पदक जीता। युगल में यश रघुवंशी-ध्रुव ने पहला, राकेश-मो. जुनैद ने दूसरा और गोहित-भरत ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला एकल में भावना पाल द्वितीय और गीतेश तृतीय स्थान पर रहीं। महिला युगल में धरा-वैशाली ने स्वर्ण, निकिता-पारूल ने रजत और सोनिया-भारती ने कांस्य पदक हासिल किया।

आर्यन काे राष्ट्रीय रेंकिंग रोलर स्केटिंग स्पर्धा में सफलता

शहर के आर्यन आनंद ने भारतीय रोलर स्केटिंग संगठन द्वारा रायपुर में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय रैंकिंग रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में सफलता हासिल की। आर्यन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये इनलाइन स्पीड स्केटिंग स्पर्धा के 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग मे 100 मीटर रोड रेस मे स्वर्ण पदक जीता। इस राष्ट्रीय स्केटिंग स्पर्धा में 2000 खिलाडि़याें ने हिस्सा लिया था। आर्यन मध्य प्रदेश के पहले ऐसे खिलाडी हैं जो 100 मीटर रोड रेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।