• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदौर के चिड़‍ियाघर में पहली बार हुआ अफ्रीकन जेब्रा का जन्‍म, 3 साल की कोशिश के बाद मिला था जोड़ा

इंदौर च‍िड़‍ियाघर प्रबंधन के अनुसार करीब पांच माह पहले चिड़‍ियाघर में गुजरात के जाामनगर से जेब्रा का जोड़ा लाया गया था। रविवार रात को जेबा परिवार में ...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 12:14:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Jun 2024 02:10:02 PM (IST)
इंदौर के चिड़‍ियाघर में पहली बार हुआ अफ्रीकन जेब्रा का जन्‍म, 3 साल की कोशिश के बाद मिला था जोड़ा
इंदौर के चिड़‍ियाघर में आया नया मेहमान।

इंदौर। शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय अथवा इंदौर के चिड़‍ियाघर में पहली बार अफ्रीकन जेब्रा का जन्‍म हुआ है। च‍िड़ि‍याघर के अध‍िकारियों के अनुसार जेब्रा और मां दोनों स्‍वस्‍थ हैं।

इंदौर चिड़‍ियाघर प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार जेब्रा के जोड़े ने रविवार रात करीब साढ़े दस बजे एक बच्‍चे को जन्‍म दिया।

उल्‍लेखनीय है कि गुजरात के जामनगर से एक्‍सचेंज कार्यक्रम के तहत जेब्रा का जोड़ा इंदौर के च‍िड़‍ियाघर में करीब पांच माह पहले लाया गया था।

naidunia_image

इंदौर चिड़‍ियाघर प्रबंधन के अधि‍कारियों का दावा है कि मध्‍य प्रदेश में पहली मर्तबा किसी अफ्रीकन जेब्रा का जन्‍म हुआ है।

यह भी उल्‍लेखनीय है कि इंदौर के प्राणी संग्रहालय में अब जेब्रा की संख्‍या तीन हो गई है। मध्‍य प्रदेश में केवल इंदौर के चिड़‍ियाघर में ही जेब्रा है।

naidunia_image

गुजरात के जामनगर से जेब्रा का जोड़ा करीब तीन साल की कवायद के बाद इंदौर को मिला था। इसके लिए अन्‍य राज्‍यों से भी संपर्क किया गया था।

रातभर के प्रयास के बाद नन्हा जेब्रा सुबह अपने पांव पर खड़ा हो गया है। चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दर्शक जल्द ही नन्हें जेब्रा की उछलकूद देख सकेंगे। जामनगर च‍िड़ि‍याघर को जेब्रा के बदले टाइगर दिया गया था।

शहर के 52 एकड़ में फैले चिड़ियाघर में 1300 वन्य प्राणी हैं। यहां लोग पक्षी विहार में देशविदेश के रंगबिरंगे पक्षी के साथ स्नैक्स हाउस में एनाकोंडा, सफेद अजगर सहित कई सांप देख सकते हैं। बिल्ली प्रजाति में शेर, बाघ, तेंदुआ आदि खासी संख्या में हैं।