_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को शहर में होने वाले लाइव कांसर्ट से पहले धमकियों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ई-मेल के जरिए मिली यह तीसरी धमकी है। इससे पहले भी महापौर कार्यालय और एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
धमकी भरा मेल मिलने की सूचना महापौर ने तुरंत पुलिस को दी। देर शाम बम निरोधक दस्ता महापौर सचिवालय पहुंचा और जांच शुरू की। करीब 45 मिनट चली जांच में सचिवालय में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। महापौर गुरुवार सुबह ही दिल्ली से लौटे हैं।
उन्होंने बताया कि अंग्रेजी में लिखे इस मेल में महापौर सचिवालय बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हमने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। शाम करीब छह बजे पांच सदस्यीय बम निरोधक दस्ता श्वान के साथ सचिवालय पहुंचा और जांच की।
शहर में कार्यक्रम होते रहना चाहिएहम देशप्रेमियों के समर्थन में हैं। शहर में कार्यक्रम होते रहना चाहिए। इंदौर पुलिस सक्षम है और अपना काम कर रही है। पुष्यमित्र भार्गव, महापौर इंदौर।