• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

कैफे, हॉस्टल, क्रिकेट और जैमिंग सेशन तक, राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस की Gen-Z को लुभाने की तैयारी

कांग्रेस इस हफ़्ते इंदौर में होने वाले एक बड़े स्टूडेंट कन्वेंशन (छात्र सम्मेलन) से पहले जेन-जी (Gen-Z) से जुड़ने के लिए अपनी आउटरीच रणनीति में बदलाव ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 04:38:27 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 04:48:02 PM (IST)
कैफे, हॉस्टल, क्रिकेट और जैमिंग सेशन तक, राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस की Gen-Z को लुभाने की तैयारी

HighLights

  1. 19 सितंबर को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
  2. कुर्ता-पायजामा को छोड़कर जींस और टी-शर्ट पहन रहे नेता
  3. प्रमोट करने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कांग्रेस इस हफ़्ते इंदौर में होने वाले एक बड़े स्टूडेंट कन्वेंशन (छात्र सम्मेलन) से पहले जेन-जी (Gen-Z) से जुड़ने के लिए अपनी आउटरीच रणनीति में बदलाव कर रही है। पार्टी नेता राहुल गांधी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

पार्टी पारंपरिक राजनीतिक तौर-तरीकों जैसे लंबे भाषण, औपचारिक स्टेज और भारी-भरकम मालाओं से हटकर नए तरीके अपना रही है। बता दें कि जेन-जी का मतलब उस पीढ़ी से है जो मुख्य रूप से 1997 और 2012 के बीच पैदा हुई थी।


कुर्ता-पायजामा को छोड़कर जींस और टी-शर्ट पहन रहे नेता

19 सितंबर को होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को प्रमोट करने के लिए स्थानीय पार्टी पदाधिकारी अपने पारंपरिक कुर्ता-पायजामा को छोड़कर जींस और टी-शर्ट पहन रहे हैं। इस कैंपेन में इनडोर मीटिंग हॉल की जगह स्थानीय कैफे, लाइब्रेरी, हॉस्टल और क्रिकेट पिच का इस्तेमाल किया जा रहा है।

म्यूजिकल 'जैमिंग' सेशन भी आयोजित किए जा रहे

साथ ही कॉलेज के छात्रों और स्थानीय बैंड के साथ अनौपचारिक म्यूजिकल 'जैमिंग' सेशन भी आयोजित किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के प्रमुख एजुकेशन हब इंदौर में राहुल गांधी का यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब नई पीढ़ी से जुड़े मुद्दों, खासकर शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर राजनीतिक बहस चल रही है। यह बहस दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों के बाद शुरू हुई है।

प्रमोट करने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे

'छात्रों की गूंज' रजिस्ट्रेशन ड्राइव के दौरान आमतौर पर कुर्ता-पायजामा में दिखने वाले स्थानीय कांग्रेस नेता युवाओं के बीच जींस और टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। 'छात्रों की गूंज' को प्रमोट करने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं और लाइब्रेरी व हॉस्टल में बैठकें की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर में राहुल गांधी का होगा शक्ति प्रदर्शन, छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले रोड शो की तैयारी, QR कोड से मिलेगा प्रवेश