
प्रेम जाट, नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर हवाई यातायात की रफ्तार इस वर्ष सुस्त रही है। जनवरी से अक्टूबर 2026 तक बीते वर्ष की समान अवधि के मुकाबले करीब 1.54 लाख यात्रियों की संख्या कम रही। उड़ानों की संख्या में भी दो हजार से अधिक की कमी दर्ज की गई है।
इस वर्ष दस माह में 34 लाख 69 हजार 866 यात्रियों ने हवाई सफर किया, जबकि 2025 में दस माह में 36 लाख 24 हजार 348 यात्री एयरपोर्ट से आवाजाही कर चुके थे। यानी यात्रियों की संख्या में 4.26 प्रतिशत की गिरावट आई है।
इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक 24941 उड़ानों का संचालन हुआ, जबकि 2025 में इसी अवधि में 26988 उडा़नें संचालित हुई थीं। उड़ानों में 7.59 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि बीते वर्ष की अपेक्षा यात्री संख्या में गिरावट का बड़ा कारण सीधी उडा़नों में कमी है।
बीते वर्ष औसतन 95 उड़ाने संचालित हुई, जबकि इस वर्ष औसतन 82 उडा़नें ही प्रतिदिन संचालित हो रही है। वर्ष के अंतिम दो माह नवंबर और दिसंबर में पर्यटन एवं छुट्टियों के कारण यात्री संख्या बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन पिछले वर्ष के रिकार्ड 44 लाख 15 हजार 818 यात्रियों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है।
माहवार आंकड़ों का विश्लेषण करें तो वर्ष के शुरुआती तीन महीनों में इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या पिछले वर्ष से अधिक रही। जनवरी में 19891, फरवरी में 8979 और मार्च में 12971 यात्री अधिक रहे। लेकिन अप्रैल से यात्री संख्या में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ, जो अक्टूबर तक जारी रहा। सबसे ज्यादा गिरावट जून और अक्टूबर में रही। जून में पिछले वर्ष के मुकाबले 39623 और अक्टूबर में 39773 यात्री कम रहे।
जनवरी-अक्टूबर 2026 - 34.70 लाख यात्री
जनवरी-अक्टूबर 2025 - 36.24 लाख यात्री
यात्री संख्या में अंतर - 1.54 लाख यात्री कम हुए
कमी का प्रतिशत - 4.26 प्रतिशत गिरावट.
जनवरी-अक्टूबर 2026 - 24941 उडा़ने
जनवरी-अक्टूबर 2025 - 26988 उड़ाने
उडा़नों में अंतर - 2047 उड़ानों में कमी
कमी का प्रतिशत - 7.59 प्रतिशत गिरावट
माह 2025 2026 यात्री गिरावट
अक्टूबर 363000 323227 39773
जून 367664 328041 39623
जुलाई 358809 321031 37778
अगस्त 361030 330731 30299
सितंबर 335933 310765 25168
माह 2025 2026
जनवरी 377207 397098
फरवरी 362458 371437
मार्च 369372 382343
अप्रैल 363107 346008
मई 365768 359185
जून 367664 328041
जुलाई 358809 321031
अगस्त 361030 330731
सितंबर 335933 310765
अक्टूबर 363000 323227
कुल 3624348 3469866