• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amit Shah in Indore: अमित शाह इंदौर से पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का करेंगे शुभारंभ, रेवती रेंज में करेंगे पौधारोपण

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदौर में रहेंगे। इंदौर से मध्य प्रदेश के 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। सभी म...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 13 Jul 2024 11:02:37 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jul 2024 11:04:33 PM (IST)
Amit Shah in Indore: अमित शाह इंदौर से पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का करेंगे शुभारंभ, रेवती रेंज में करेंगे पौधारोपण
इंदौर से प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस की शुरुआत करेंगे गृहमंत्री अमित शाह।

HighLights

  1. रविवार को इंदौर में रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  2. जिलों 55 पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस करेंगे शुभारंभ
  3. पितृ पर्वत के बाद रेवती रेंज में पौधारोपण भी करेंगे शाह

राज्य ब्यूरो, नईदु़निया, भोपाल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को प्रदेश के 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इंदौर के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर को प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया गया है।

सभी मुख्यालयों में होगा कार्यक्रम

यह कार्यक्रम प्रत्येक जिला मुख्यालय पर भी होगा। शासन द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, मंत्री एवं राज्य मंत्रियों को नामांकित किया गया है, जो मुख्य कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल होंगे। शाह मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी और महाविद्यालय के काउंटर का भी वर्चुअल शुभारंभ और भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ का शुभारंभ भी करेंगे। पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों के लिए बस सेवा की शुरुआत करेंगे।


पितृ पर्वत पर करेंगे पौधारोपण

अमित शाह इंदौर पितृ पर्वत भी जाएंगे और वहां से रेवती रेंज में पौध-रोपण करेंगे। मुख्यमंत्री, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावाट, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, सहित विधायक, जन-प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षा समुदाय से जुड़े लोग और आम नागरिक उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि एक्सीलेंस कालेजों में नई शिक्षा नीति के अनुरूप सभी कोर्स उपलब्ध होंगे। इसके अलावा इन कालेजों में सभी तरह के शैक्षणिक संसाधन मौजूद होंगे। इन कालेजों का पूरा लाभ युवा पीढ़ी को मिलेगा। अब हर जिले में युवाओं की बेहतर शिक्षा का आधार प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस में उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण समग्र समावेशी एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा मिलेगी।

जिलों से वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा, मंत्री कुंवर विजय शाह खंडवा, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, राकेश सिंह जबलपुर, करण सिंह वर्मा सीहोर, उदय प्रताप सिंह नर्मदापुरम, संपतिया उइके मंडला में पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

तुलसीराम सिलावट देवास, रामनिवास रावत श्योपुर, ऐदल सिंह कंषाना मुरैना, निर्मला भूरिया झाबुआ, गोविंद सिंह राजपूत सागर, विश्वास सारंग विदिशा, नारायण सिंह कुशवाह शिवपुरी, नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना, राकेश शुक्ला भिंड, चेतन्य काश्यप रतलाम, इंदर सिंह परमार शाजापुर, कृष्णा गौर हरदा में पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी छिंदवाड़ा, दिलीप जायसवाल अनूपपुर, गौतम टेटवाल राजगढ़, लखन सिंह पटेल दमोह, नारायण सिंह पंवार बैतूल, नरेंद्र शिवाजी पटेल रायसेन, प्रतिमा बागरी सतना, दिलीप अहिरवार छतरपुर और राज्यमंत्री राधा सिंह सिंगरौली में पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस कार्यक्रम में शामिल होंगे। शेष जिलों में जिला कलेक्टर यह सुनिश्चित करेंगे कि जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम व्यापक स्तर पर हो।