• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5.46 लाख से अधिक नागरिकों ने ली 'सेग्रीगेशन वाली सेल्फी', वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

एक ही दिन में इंदौर के 5,46,724 नागरिकों ने छह प्रकार के पृथक किए गए कचरे के साथ सेग्रीगेशन वाली सेल्फी लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह उपलब्धि लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज की गई।

By Kuldeep BhawsarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 10:28:37 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 10:28:37 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5.46 लाख से अधिक नागरिकों ने ली 'सेग्रीगेशन वाली सेल्फी', वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज
इंदौर ने फिर रचा इतिहास।

HighLights

  1. 6 प्रकार के कचरे के साथ सेल्फी लेकर इंदौरवासियों ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड
  2. 5 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 5.46 लाख नागरिकों ने ली सेग्रीगेशन सेल्फी
  3. महापौर और निगमायुक्त ने जनभागीदारी को दिया विश्व रिकॉर्ड का श्रेय

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर ने एक बार फिर स्वच्छता के क्षेत्र में जनभागीदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया। केंद्र शासन के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के तहत एक ही दिन में इंदौर के 5,46,724 नागरिकों ने छह प्रकार के पृथक किए गए कचरे के साथ "सेग्रीगेशन वाली सेल्फी" लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह उपलब्धि लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज की गई।

इस अभियान के लिए निगम ने पांच लाख नागरिकों द्वारा सेग्रीगेशन वाली सेल्फी लेने का लक्ष्य तय किया गया था। इंदौरवासियों ने अभियान में सहभागिता करते हुए 5,46,724 सेल्फियों के साथ रिकॉर्ड बनाया।

व्यापक स्तर पर जनजागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम के सभी 85 वार्डों में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए।

अभियान में सफाई मित्रों, घर-घर कचरा संग्रहण वाहन चालकों एवं हेल्परों, स्वच्छता सहयोगियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारी संगठनों, रहवासी संघों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

नागरिकों ने अपने घर, प्रतिष्ठान एवं संस्थानों में गीले, सूखे, घरेलू खतरनाक, सैनिटरी, ई-वेस्ट तथा अन्य पृथक श्रेणी के कचरे के साथ सेल्फी लेकर स्वच्छता एवं स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण का संदेश दिया। अभियान के दौरान नगर निगम के सभी घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों, सार्वजनिक स्थानों एवं निर्धारित सेल्फी प्वाइंट्स पर विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया।


यह भी पढ़ें- एमपी को मिली बड़ी सौगात... ग्वालियर में बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

पूरा शहर एक लक्ष्य के लिए हुआ संकल्पित

महापौर भार्गव ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता केवल निगम का दायित्व नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इंदौर के नागरिकों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि जब पूरा शहर एक लक्ष्य के लिए संकल्पित होता है तो विश्व रिकॉर्ड भी छोटे पड़ जाते हैं। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने इस अवसर पर कहा कि यह विश्व रिकॉर्ड इंदौर की वर्षों से विकसित स्वच्छता संस्कृति, अनुशासन और जनभागीदारी का परिणाम है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।