• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

लव जिहाद फंडिंग के आरोपी अनवर डकैत को जमानत मिलते ही फिर किया गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस का मामला

हिंदू युवतियों के शोषण और लव जिहाद के आरोपितों को फंडिंग के कथित मास्टरमाइंड पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को सदर बाजार पुलिस ने फर्जी आर्म्स...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 05:41:48 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 05:41:48 PM (IST)
लव जिहाद फंडिंग के आरोपी अनवर डकैत को जमानत मिलते ही फिर किया गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस का मामला
अनवर डकैत को जमानत मिलते ही फिर किया गिरफ्तार

मुकेश मंगल, नईदुनिया, इंदौर। हिंदू युवतियों के शोषण और लव जिहाद के आरोपितों को फंडिंग के कथित मास्टरमाइंड पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को सदर बाजार पुलिस ने फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को हाल ही में न्यायालय से जमानत मिली थी, जेल से बाहर आते ही पुलिस ने उसे पुराने प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया।

जम्मू-कश्मीर से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनवाया था आर्म्स लाइसेंस

दो दर्जन आपराधिक मामलों में लिप्त अनवर ने जम्मू-कश्मीर से कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पिस्टल का आर्म्स लाइसेंस बनवाया था। इसी लाइसेंस के संबंध में दर्ज प्रकरण में सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दोबारा हिरासत में ले लिया। लाइसेंस बनवाने में किन लोगों की भूमिका रही और लाइसेंस में क्या दस्तावेज लगाए इसकी भी जांच शुरू कर दी है।


आपराधिक जानकारी छुपाकर 12 बोर बंदूक और पिस्तौल का लाइसेंस लेने का आरोप

डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार भिस्ती मोहल्ला निवासी अनवर के विरुद्ध पिछले साल सितंबर में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपित ने आपराधिक प्रकरणों की जानकारी छुपाई और नकली दस्तावेजों के आधार पर कठुआ (जम्मू कश्मीर) से 12 बोर बंदूक का लाइसेंस बनवा लिया था। बाद में अनवर ने पिस्तौल का लाइसेंस ले लिया।

लव जिहाद फंडिंग मामले में भी चर्चित रहा है नाम, पुलिस जांच जारी

गौरतलब है कि अनवर डकैत का नाम पहले से चर्चित लव जिहाद फंडिंग मामले में भी सामने आ चुका है। ऐसे में उसकी दोबारा गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर फर्जी आर्म्स लाइसेंस नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- असम के रास्ते भारत आए थे बांग्लादेशी, पहचान छिपाकर ग्वालियर में रहने लगे, अब BSF करेगी डिपोर्ट