'Love Jihad' फंडिंग मामले में अनवर कादरी पर कसा शिकंजा, बेटी की बढ़ी 6 दिन रिमांड, संपत्ति कुर्क की भी तैयारी
रिमांड समाप्त होने पर आयशा को कोर्ट पेश कर छह दिन का रिमांड मांगा। पुलिस ने कहा कि आयशा पुलिस को गुमराह कर रही है। उससे सिम कार्ड और मोबाइल जब्त करना है। पुलिस के तर्कों से सहमत कोर्ट ने आयशा की रिमांड अवधी बढ़ा दी। उधर भगोड़ा घोषित करने को लेकर कोर्ट ने कहा कि आरोपित 8 अगस्त तक सरेंडर कर दें। वरना कोर्ट भगोड़ा घोषित करेगी।
Publish Date: Tue, 05 Aug 2025 11:14:45 PM (IST)
Updated Date: Wed, 06 Aug 2025 07:17:44 AM (IST)
अनवर कादरी पर कसा शिकंजा। (फाइल फोटो) नईदुनिया प्रतिनिध, इंदौर। लव जिहाद के आरोपियों के वित्त पोषक अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत की बेटी आयशा का बाणगंगा पुलिस ने तीसरी बार रिमांड बढ़ा दी है। पुलिस ने इस बार छह दिन के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस ने अनवर को सरेंडर करने के लिए तीन दिन का अवसर दिया है। इसके बाद भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा।
गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित
बाणगंगा टीआइ सियाराम सिंह गुर्जर के अनुसार वार्ड-58 से पार्षद (कांग्रेस) अनवर डकैत की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित हो चुका है। विदेश भागने की आशंका में लुक आउट नोटिस जारी करवा चुके है। दिल्ली से कानून की पढ़ाई कर रही आयशा पर फरारी में मदद करने का आरोप है। पुलिस ने उसको दिल्ली के शालीमार बाग से पकड़ा था।
बेटी की 6 दिन रिमांड बढ़ी
मंगलवार को रिमांड समाप्त होने पर आयशा को कोर्ट पेश कर छह दिन का रिमांड मांगा। पुलिस ने कहा कि आयशा पुलिस को गुमराह कर रही है। उससे सिम कार्ड और मोबाइल जब्त करना है। पुलिस के तर्कों से सहमत कोर्ट ने आयशा की रिमांड अवधी बढ़ा दी। उधर भगोड़ा घोषित करने को लेकर कोर्ट ने कहा कि आरोपित 8 अगस्त तक सरेंडर कर दें। वरना कोर्ट भगोड़ा घोषित करेगी। पुलिस इसके बाद अनवर की संपत्ति कुर्क करेगी।