• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: गजानन महाराज प्राकट्योत्सव पर होगा सामूहिक जाप, मोदक व झुणका-भाकर का लगेगा भोग

गजानन महाराज के 144वें प्राकट्योत्सव पर शहर के मंदिरों में होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 22 Feb 2022 05:33:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Feb 2022 05:33:35 PM (IST)
Indore News: गजानन महाराज प्राकट्योत्सव पर होगा सामूहिक जाप, मोदक व झुणका-भाकर का लगेगा भोग

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र के शेगांव निवासी संत गजानन महाराज का 144 वां प्राकट्योत्सव शहर में भी 23 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। गजानन महाराज के प्राकट्योत्सव की तैयारियां मंदिरों में तो की ही जा रही है लेकिन मराठी भाषी श्रद्धालु घरों में भी उनके पूजन की तैयारियां कर रहे हैं। शहर में गजानन महाराज के प्रमुख मंदिरों में से कहीं अनुष्ठान का क्रम शुरू हो गया तो कहीं बुधवार को विशेष पूजा की जाएगी। पूज-अर्चना के साथ जाप भी किया जाएगा और गजानन महाराज को मोदक, झुणका भाकर का भोग भी लगाया जाएगा।

पलसीकर कालोनी स्थित श्रीदत्त माऊली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में आज विभिन्न अनुष्ठान होंगे। संस्था के शरद जपे ने बताया कि सुबह 7.30 बजे पूजा व अभिषेक के बाद संस्थान के 51 भक्तों द्वारा गजानन विजय ग्रंथ का सामूहिक पारायण किया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे महाआरती होगी तथा 1008 मोदकों व झुणका-भाकर का भोग लगाया जाएगा।


श्री गजानन महाराज मंदिर में प्राकट्योत्सव और 29वें मूर्ति स्थापना दिवस पर मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सुबह 6.30 बजे काकड़ आरती व प्रभात फेरी मंदिर परिसर में निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह नौ बजे महापूजा, पादपूजा, सूक्ताभिषेक, 56 भोग और महाआरती की जाएगी। संस्था अध्यक्ष अरूण कुमार खन्ना ने बताया कि दोपहर एक बजे से महाप्रसाद वितरित होगा और शाम छह बजे मंदिर परिसर में ही गजानन महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद आरती और सत्संग भी होगा।

हुआ सामूहिक जाप, होगी महाआरती

आध्यात्मिक साधना मंडळ द्वारा राजेंद्र नगर सि्थत श्रीराम मंदिर में तीन दिवसीय प्राकट्योत्सव कार्यक्रम जारी है। इसके तहत मंगलवार को 21 भक्तों ने श्री गजानन विजय ग्रंथ के अध्याय आठ से 14 तक का सामूहिक पाठ किया गया। आयोजन समिति के प्रशांत बड़वे व प्रकाश रानाडे ने बताया कि उत्सव के अंतर्गत शाम को अनेक भक्तों द्वारा ने गण गण गणात बोते महामंत्र का जाप किया। बुधवार को गजानन विजय ग्रंथ का सामूहिक वाचन सुबह 10 से होगा। दोपहर 12 बजे महाआरती होगी और शाम सात बजे से महाप्रसाद वितरितक किया जाएगा। लव-कुश आवास विहार स्थित गजानन संस्कार केंद्र में दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक गजानन विजय ग्रंथ का सामूहिक पारायण किया जाएगा। शाम 7.30 बजे आरती होगी।