• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayushman Yojana 2.2: मप्र में चुनाव बाद आयुष्मान 2.2 लांच करने की तैयारी, 400 नई बीमारियां जुड़ेंगी

बोनमैरो समेत सभी प्रकार के ट्रांसप्लांट होंगे शामिल, एक वर्ष में एक से अधिक बार सीटी स्कैन भी करा पाएंगे।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sun, 14 Apr 2024 05:12:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Apr 2024 05:12:11 PM (IST)
Ayushman Yojana 2.2: मप्र में चुनाव बाद आयुष्मान 2.2 लांच करने की तैयारी, 400 नई बीमारियां जुड़ेंगी

Ayushman Yojana 2.2: विनय यादव, नईदुनिया इंदौर। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद आयुष्मान 2.2 लांच करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए दिल्ली से आए अधिकारी प्रदेशभर के अस्पतालों में दौरा कर अभी चल रही आयुष्मान 2.0 की स्थिति भी जान रहे हैं। नई योजना में ब्लड कैंसर (ल्यूकीमिया) सहित लगभग 400 उन बीमारियों का इलाज शामिल होगा, जो अभी नहीं होता है। अधिकारियों के मुताबिक, बोनमैरो सहित सभी प्रकार के ट्रांसप्लांट इसमें शामिल किए जाएंगे। मरीज वर्ष में एक बार से अधिक सीटी स्कैन भी करा सकेगा।

naidunia_image

अन्य प्रदेशों में 2.4 लांच करने की तैयारी

मध्य प्रदेश आयुष्मान भारत योजना संचालित करने में अभी काफी पीछे हैं। अभी यहां आयुष्मान 2.0 योजना चल रही है, जबकि कई राज्यों में 2.2 योजना संचालित हो रही है। जहां 2.2 योजना चल रही है, वहां 2.4 योजना लागू करने की तैयारी चल रही है। बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के डायरेक्टर डा. बसंत गर्ग हाल ही में इंदौर आए थे। इस दौरान इन्होंने आयुष्मान 2.2 लांचिंग की तैयारियों पर चर्चा की थी।


इंदौर नंबर एक : लक्ष्य से अधिक बनाए आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाने में इंदौर प्रदेश में नंबर एक पर है। यहां लक्ष्य से अधिक कार्ड बनाए गए हैं। इंदौर में 1228000 से अधिक हितग्राहियों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं योजना के अंतर्गत अब तक 147748 से अधिक हितग्राही अपना उपचार भी करवा चुके हैं।

68 निजी और 12 शासकीय अस्पतालों में होता है आयुष्मान से इलाज

केंद्र सरकार द्वारा जरूरतमंदों को मुफ्त इलाज मिले, इसलिए आयुष्मान भारत योजना वर्ष 2018 में शुरू की गई थी। योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा चिह्नित गरीब परिवारों का अनुबंधित अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का निश्शुल्क इलाज किया जाता है। निश्शुल्क इलाज के लिए साल 2011 की जनगणना में चिह्नित गरीब लोगों को ही पात्र मानकर आयुष्मान भारत योजना की पोर्टल की सूची में उन्हीं लोगों या उनके परिवारों को शामिल किया गया है। बता दें कि जिले के 68 निजी और 12 शासकीय अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से इलाज किया जाता है।

स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ेंगी

प्रदेश में आयुष्मान 2.2 लांच करने की तैयारी रही है। चुनाव के बाद यह लांच हो जाएगी। इसमें मरीजों के लिए कई स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ेंगी। - डा. संतोष सिसोदिया, आयुष्मान नोडल अधिकारी