• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में अचानक गिरा छज्जा, कारों के कांच फूटे

घटना के बाद छात्रों ने मांग की है कि हॉस्टल की सभी पुरानी बिल्डिंगों का स्ट्रक्चर ऑडिट कराकर तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 11:18:46 AM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 11:31:48 AM (IST)
इंदौर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में अचानक गिरा छज्जा, कारों के कांच फूटे
हॉस्टल का छज्जा गिरने से नीचे खड़ी कारों के कांच फूट गए।

HighLights

  1. गनीमत रही कि घटना के वक्त कारों के आसपास कोई नहीं था
  2. नहीं तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था
  3. छात्रों ने वाहनों को हुए नुकसान की जानकारी डीन को दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बायज हॉस्टल में रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। हॉस्टल परिसर की ब्लाक-3 की बिल्डिंग का बाहरी छज्जे का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय जूनियर डॉक्टरों की कारें नीचे पार्क थीं। छज्जा गिरने से कारों के कांच फूट गए और वाहनों को नुकसान पहुंचा। बिल्डिंग के लैंटर्न पर लगे एसी का एक कंप्रेसर भी टूट गया।

गनीमत रही कि घटना के वक्त कारों के आसपास कोई नहीं था। अन्यथा यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। जिन छात्रों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है, उन्होंने हादसे और वाहनों को हुए नुकसान की जानकारी डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया को लिखित में दी है।


मेंटेनेंस न होने से बिगड़ रहे परिसर के हालात

हॉस्टल परिसर की जिस ब्लाक-3 की बिल्डिंग का छज्जा गिरा, उसकी हालत काफी जर्जर है। भवन को देखकर लगता है कि सालों से इसका मेंटेनेंस नहीं किया गया है। नाम न छापने की शर्त पर छात्रों ने कहा कि कई बार जिम्मेदारों को परेशानी बता चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी हल नहीं निकला है।

ब्लाक-3 की तरह ही ब्लाक-4 और ब्लाक-5 के हालात भी ज्यादा अच्छे नहीं हैं। ब्लाक-4 में वाशरूम में लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। वाश बेसिन टूटे पड़े हैं और बाथरूम के गेट नदारद हैं। लंबे वक्त से मेंटेनेंस न होने की वजह से समस्या काफी बढ़ गई है।

ब्लाक-5 के परिसर को बने हुए ज्यादा साल नहीं हुए हैं, लेकिन उसकी भी हालत खराब होने लगी है। बिल्डिंग के बाहर से ही दीवारों पर लीकेज के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद छात्रों ने मांग की है कि हॉस्टल की सभी पुरानी बिल्डिंगों का स्ट्रक्चर ऑडिट कराकर तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न दोहराई जाए।

यह भी पढ़ें- इंदौर MGM मेडिकल कॉलेज का बड़ा एक्शन, उपकरण रखरखाव में गड़बड़ी पर 5 अस्पताल अधीक्षकों को नोटिस, 4 कर्मचारी हटाए गए

निरीक्षण करने के बाद बता पाऊंगा

मैं फिलहाल हॉस्टल में नहीं हूं। निरीक्षण करने के बाद ही घटना के बारे में कुछ कह पाऊंगा। - अरविंद मंडलोई, वार्डन, ब्लाक-3

अभी शहर से बाहर हूं, आकर बात करुंगा

मैं शहर में नहीं हूं, आउट ऑफ स्टेशन हूं। कल आकर ही इस मामले में बात कर पाऊंगा। -डा. राकेश विजयवर्गीय, चीफ वार्डन