• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

भागीरथपुरा कांड : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर महापौर से पूछा- 66 दिन फाइल रोककर क्यों बैठे थे?

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि आठ महीने बाद भी दूषित पानी की समस्या खत्म नहीं हुई और अब तक किसी जनप्रतिनिधि की जवाबदारी तय नहीं हुई।

By Lokesh SolankiEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 12:02:58 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 12:15:31 PM (IST)
भागीरथपुरा कांड : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर महापौर से पूछा- 66 दिन फाइल रोककर क्यों बैठे थे?
नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस वार्ता कर महापौर पर उठाए सवाल।

HighLights

  1. सिंघार ने कहा कि सरकार रिपोर्ट में जिम्मेदारी तय करने से क्यों बच रही है
  2. उन्होंने मुख्यमंत्री से रिपोर्ट पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है
  3. सवाल उठाते हुए कहा कि क्या किसी लेन-देन के लिए फाइल रोकी गई थी?

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में भागीरथपुरा दूषित पानी के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सिंघार ने कहा कि मामले की फाइल महापौर के पास 66 दिन तक रुकी रही, आखिर फाइल क्यों रोकी गई? उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या किसी लेन-देन के लिए फाइल रोकी गई थी?

सिंघार ने कहा कि आठ महीने बाद भी दूषित पानी की समस्या खत्म नहीं हुई और अब तक किसी जनप्रतिनिधि की जवाबदारी तय नहीं हुई। रामकी कंपनी की भूमिका की जांच की मांग करते हुए सिंघार ने कहा कि सरकार रिपोर्ट में जिम्मेदारी तय करने से क्यों बच रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से रिपोर्ट पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की, जवाब नहीं मिला तो कांग्रेस फिर आंदोलन करेगी।


गौरतलब है कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों के मामले में सार्वजनिक हुई रिपोर्ट में कई अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। इसके बाद से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दूषित पानी पर एमपी सरकार का बड़ा फैसला: अब हर बोरिंग, कुएं और तालाब का बनेगा हेल्थ रिपोर्ट कार्ड