भागीरथपुरा में डर इतना कि टैंकर से पानी बांटे जाने के बाद भी कैन मंगाकर पी रहे लोग
इंदौर नगर निगम के टैंकर भागीरथपुरा में अलग-अलग इलाकों में रोज स्वच्छ पानी उपलब्ध करवा रहे हैं, लेकिन लगातार मौतों के बढ़ते आंकड़े और रोज सामने आ रहे न ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 02 Jan 2026 02:49:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Jan 2026 02:55:11 PM (IST)
नगर निगम द्वारा भागीरथपुरा में टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है।HighLights
- नगर निगम द्वारा इलाके में टैंकर से पानी किया जा रहा सप्लाई
- लगातार सामने आ रहे मरीजों से डरे हुए हैं क्षेत्र के लोग
- पीने के लिए मिनरल वॉटर का कैन ला रहे इलाके के लोग
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी की वजह से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग तबीयत खराब होने के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। ऐसे में क्षेत्र में रह रहे लोगों में पानी को लेकर इतना डर है कि वे नगर निगम के टैंकर द्वारा पानी की सप्लाई होने के बाद भी बाहर से केन मंगवाकर पी रहे हैं। टैंकर के जरिए जो पानी सप्लाई किया जा रहा है उसे भी उबालकर उपयोग किया जा रहा है।
नगर निगम के टैंकर भागीरथपुरा में अलग-अलग इलाकों में रोज स्वच्छ पानी उपलब्ध करवा रहे हैं, लेकिन लगातार मौतों के बढ़ते आंकड़े और रोज सामने आ रहे नए मरीजों को देखते हुए क्षेत्र में अब भी डर का माहौल है। टैंकर से लिया गया पानी उबालकर इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ लोग तो इतने डरे हुए हैं कि वे बाहर से मिनरल वॉटर का कैन लाना ही सही समझ रहे हैं।
भागीरथपुरा में नर्मदा पाइप लाइन से मिले पानी की जांच में ई-कोलाई और शिगेला जैसे खतरनाक बैक्टीरिया भी मिले हैं। डॉक्टरों की मानें तो यह बैक्टीरिया मानव मल में पाए जाते हैं। ऐसे में इससे यह साफ हो जाता है कि ड्रेनेज लाइन का पानी नर्मदा लाइन में आ रहा था। इलाके के लोग जिस पानी को शुद्ध समझकर पी रहे थे, वह संक्रमित था।