Bhagwa Yatra Indore: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर शहर में रविवार सुबह भाजपा की भगवा यात्रा निकली। यह यात्रा महालक्ष्मी नगर एमआर-10 स्थित मैदान से शुरू हुई है, जो कई मार्गों से होते हुए राजवाड़ा पहुंचेगी। इसमें हजारों वाहन शामिल हुए हैं। 1100 वाहनों पर भगवा साड़ी में महिलाएं सवार हैं। यात्रा में 21 रथ भी शामिल हुए। संस्था पुरुषार्थ द्वारा हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच लगाए गए हैं। मुस्लिम समाज ने भी इस यात्रा का स्वागत किया।
Bhagwa Yatra Indore: इंदौर में भाजपा की भगवा यात्रा शुरू, शामिल हुए 11 हजार वाहन#Indore #MadhyaPradesh #MPNewshttps://t.co/c4vGdYHYea pic.twitter.com/UoPxny3I0u
— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 19, 2023
संस्था अध्यक्ष नानूराम कुमावत ने बताया कि संतों के सान्निध्य व पंडितों की उपस्थिति में यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में युवाओं के साथ मातृशक्तियां भी शामिल हुई। यात्रा मार्ग को भगवा ध्वज के साथ वंदनवार से सजाया गया है। यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह से सैकड़ों कार्यकर्ता महालक्ष्मी नगर के मैदान में इकट्ठा होने लगे थे।
राजवाड़ा पर समाप्त होगी यात्रा
यात्रा महालक्ष्मी नगर के मेला मैदान से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न चौराहों, मार्गों से भ्रमण करते हुए राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थल पहुंच संपन्न होगी। आयोजन में विद्वानों का सम्मान भी किया जाएगा। यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण शहर के सभी समाजों के अध्यक्षों के साथ ही पदाधिकारियों, 151 से अधिक मठ, संप्रदाय और समाजों को दिया गया है।
भाजपा की रैली में शामिल होने पहुंचे गोल्ड मैन
भाजपा की भगवान रैली में गोल्ड मैन के नाम से पहचाने जाने वाले राहुल चौधरी भी शामिल हुए। उन्होंने करीब तीन करोड़ रुपये कीमत का सोना पहना हुआ है। वे अपने साथ सुरक्षा के लिए गनमैन रखते हैं।
Posted By: Hemraj Yadav