• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhojshala Survey Report: एएसआई ने 2 हजार पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में की पेश, अगली सुनवाई 22 जुलाई को... हिंदू पक्ष का ये बड़ा दावा

मध्य प्रदेश में धार की भोजशाला में चल रहे सर्वे की रिपोर्ट भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने हाईकोर्ट में प्रस्तुत कर दी है। इस सर्वे रिपोर्ट के आध...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 15 Jul 2024 12:49:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jul 2024 02:46:29 PM (IST)
Bhojshala Survey Report: एएसआई ने 2 हजार पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में की पेश, अगली सुनवाई 22 जुलाई को... हिंदू पक्ष का ये बड़ा दावा
धार की भोजशाला। फाइल फोटो

HighLights

  1. भोजशाला को लेकर दशकों से विवाद चल रहा है।
  2. हाईकोर्ट ने ASI को दिए थे सर्वे करने के निर्देश।
  3. 98 दिनों तक भोजशाला में ASI का सर्वे चला।

Bhojshala Survey Report: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। धार भोजशाला मामले में 98 दिन चले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सर्वे की रिपोर्ट सोमवार सुबह मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में प्रस्तुत हो गई। इस रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद ही पता चलेगा कि धार भोजशाला मंदिर है या मस्जिद।

करीब दो हजार पेज की इस रिपोर्ट में 98 दिन चले सर्वे में एकत्रित किए 1700 से ज्यादा प्रमाण और खोदाई में मिले अवशेषों का विश्लेषण शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट की एक-एक प्रति मामले से जुड़े सभी पक्षकारों को उपलब्ध करवाई गई है, बावजूद इसके रिपोर्ट में क्या है यह अब तक रहस्य बना हुआ है।


हिंदू पक्ष ने कहा- सर्वे में मिली प्राचीन मूर्तिंयां

इसकी वजह है कि कोर्ट ने पिछली सुनवाई पर सभी पक्षों से कहा था कि कोई भी इस रिपोर्ट को मीडिया में जारी नहीं करेगा। एएसआई के वकील हिमांशु जोशी ने रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करने की पुष्टि करते हुए बताया कि अत्याधुनिक तकनीक से किए गए विज्ञानी सर्वे की रिपोर्ट पेश कर दी है।

naidunia_image

अब कोर्ट इस पर 22 जुलाई को होने वाली सुनवाई में विचार करेगी। हालांकि हिंदू पक्ष के लोग दावा कर रहे हैं किे जो सर्वे पेश हुआ है, उससे साफ हो जाएगा कि इसे राजा भोज ने बनाया था। सर्वे में कई प्राचीन मूर्तियां मिलने की बात भी हिंदू पक्ष ने कही है।

#WATCH | Archeological Survey of India to present a report on Bhojshala Complex in Dhar | Advocate Vishnu Shankar Jain says, " ASI report is very significant in this case, ASI report approves our case and makes it strong. We had set up a case before Indore High Court that this… pic.twitter.com/qSatM9EnjW

— ANI (@ANI) July 15, 2024

हिंदू फॉर जस्टिस ने दायर की थी याचिका

गौरतलब है कि भोजशाला को लेकर दशकों से विवाद चल रहा है। हिंदू फॉर जस्टिस ने एक वर्ष पहले मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के समक्ष एक याचिका दायर कर भोजशाला परिसर में शुक्रवार को होने वाली नमाज रोकने की गुहार लगाई थी।

naidunia_image

याचिकाकर्ता का कहना है कि हिंदू लोग मंगलवार को भोजशाला में पूजा करते हैं और मुस्लिम लोग शुक्रवार को वहां नमाज कर उसे अपवित्र कर देते हैं। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान 11 मार्च 2024 को आदेश दिया था कि एएसआई भोजशाला का विज्ञानी सर्वे कर रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करे। यह सर्वे 98 दिन चला।