• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का इंदौर में रोड शो, CM मोहन यादव बोले- एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

इंदौर में मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'स्वामित्व योजना' के तहत पक्की रजिस्ट्री वितरण के नए चरण का भव्य शुभारंभ हो गया है। योजना के शुभारंभ अवसर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 04:37:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 04:37:31 PM (IST)
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का इंदौर में रोड शो, CM मोहन यादव बोले- एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का इंदौर में रोड शो

HighLights

  1. इंदौर में स्वामित्व योजना की ऐतिहासिक शुरुआत
  2. ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश
  3. लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का किया स्वागत

डिजिटल डेस्क, इंदौर। जिले में मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'स्वामित्व योजना' के तहत भूमि स्वामी अभिलेख (पक्की रजिस्ट्री) वितरण के नए चरण का भव्य शुभारंभ हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इंदौर आगमन पर एयरपोर्ट से गांधीनगर मैदान तक एक विशाल रोड शो निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने जगह-जगह मंच बनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश

योजना के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जो लगभग 50 लाख नागरिकों को उनके मकान और जमीन की नि:शुल्क रजिस्टर्ड डीड प्रदान कर रहा है।


इंदौर में अभूतपूर्व सुरक्षा और स्वागत की व्यवस्था

नितिन नबीन के आगमन को देखते हुए इंदौर एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर जाने वाले मुख्य मार्ग को पूरी तरह से डायवर्ट किया गया। रोड शो के पूरे मार्ग पर प्रति 10 फीट की दूरी पर स्वागत मंच तैयार किए गए थे, जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

ड्रोन सर्वे से लीगल रजिस्ट्री तक का सफर

स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी भूमि का सटीक आकलन करने के लिए ड्रोन सर्वे का सहारा लिया गया था। इसके जरिए संपत्ति धारकों के 'अधिकार अभिलेख' तैयार किए गए। अब राज्य सरकार इन्हीं अभिलेखों के आधार पर पात्र हितग्राहियों को पूर्ण रूप से पंजीकृत कानूनी दस्तावेज (रजिस्टर्ड डीड) उपलब्ध करा रही है, जिससे उन्हें अपनी संपत्ति का स्थायी और पक्का मालिकाना हक हासिल हो सके।