• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Blind T20 World Cup: इंदौर में खनकती बाल पर भारत और आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी लगाएंगे चौके-छक्के

Blind T20 World Cup: इंदौर के खालसा स्टेडियम में होगा दृष्टिबाधित तीसरे टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट । 10 दिसंबर को होने वाले इस मुकाबले में मिल...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 05 Dec 2022 10:37:15 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Dec 2022 10:37:15 PM (IST)
Blind T20 World Cup:  इंदौर में खनकती बाल पर भारत और आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी लगाएंगे चौके-छक्के

Blind T20 World Cup: इदौर। दृष्टिबाधित टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है।इसमें देशभर में आठ स्थानों पर मैच खेले जाएंगे।एक मैच की मेजबानी इंदौर को भी मिली है।10 दिसंबर को होने वाले इस मैच में भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें खन-खन करती बाल की आवाज पर चौके-छक्के लगाएगी।खालसा कालेज मैदान पर होने वाले इस मैच में दर्शकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

क्रिकेट एसोसिएशन फार द ब्लाइंड एमपी व जिला प्रशासन द्वारा दृष्टिबाधित एक मैच की मेजबानी करेंगे।10 दिसंबर को सुबह 9 बजे से मैच के मुकाबले खालसा कालेज मैदान में होंगे।सोमवार से वर्ल्ड कप के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। इसमें भारत, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश व नेपाल की टीमें दृष्टिहीनों के विश्व खिताब के लिए भिड़ेंगी।


वर्ल्ड कप में कुल 34 मैच देश के आठ स्थानों पर खेले जाएंगे।इंदौर को भी एक मैच की मेजबानी मिली है। आयोजन समिति के चेयमेन व कलेक्टर इलैया राजा टी व अध्यक्ष डा. अनिल भंडारी ने बताया कि सोमवार से वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है। एक मुकाबला इंदौर में भी होना है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। मुकाबले के लिए आयोजन के ब्रांड एम्बेसेडर युवराज सिंह भी शामिल हो सकते हैं। मैच के दौरान आठ से दस हजार खेल प्रेमियों के शामिल होने की संभाावना है।