• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदौर के वाटर पार्क में एक कमरे में मिले पति-पत्‍नी और जुड़वां बच्‍चों के शव, देखें वीडियो

खुड़ैल क्षेत्र स्थित वाटर पार्क में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, उनकी पत्नी और उनके दो जुड़वा बच्चों के शव मिले।

By Hemant UpadhyayEdited By: Hemant Upadhyay
Publish Date: Thu, 26 Sep 2019 09:42:22 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Sep 2019 11:05:40 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर के वाटर पार्क में एक कमरे में मिले पति-पत्‍नी और जुड़वां बच्‍चों के शव, देखें वीडियो

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। खुड़ैल क्षेत्र स्थित वाटर पार्क में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, उनकी पत्नी और उनके दो जुड़वा बच्चों के शव मिले। दंपती एक दिन पहले ही बच्चों के साथ वहां घूमने गए थे। गुरुवार शाम तक भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो वाटर पार्क प्रबंधन ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला। भीतर सभी के शव पड़े देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार डीबी सिटी में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक सक्सेना (45), पत्नी प्रीति सक्सेना (42), उनके जुड़वां बच्चे अद्वैत (14) और अनन्या (14) के शव क्रिसेंट वाटर पार्क के कमरे में मिले। दंपती ने ऑनलाइन रूम बुक करवाया था।

टीआई रूपेश दुबे के अनुसार परिवार ने बुधवार रात दस बजे अंतिम बार पानी की बोतल बुलवाई थी। उसके बाद से न कमरे से कोई बाहर आया और न ही कुछ मंगवाया। जब गुरुवार दोपहर बाद तक कोई हलचल नहीं हुई तो वाटर पार्क प्रबंधन ने पहले दरवाजा खटखटाकर खुलवाने का प्रयास किया। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दूसरी चाबी से दरवाजा खोला।


भीतर बच्चों और दंपती के शव देखकर तुरंत खुड़ैल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की तो शवों के पास जहरीला पदार्थ रखा मिला। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि यही पदार्थ खाने से उनकी मौत हुई होगी। एफएसएल टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। शवों के पैर और हाथ के नाखून भी नीले पड़ गए थे।

कल है पिता का श्राद्ध : अभिषेक के मामा की बेटी संध्या सक्सेना ने बताया कि हादसे की खबर मिलने के बाद वह दिल्ली से इंदौर पहुंची। उसने बुधवार रात 8 बजे प्रीति व उनके दोनों बच्चों से बात की थी, सभी खुश थे। अभिषेक ने कहा था कि वह शुक्रवार को लौटेगा क्योंकि 28 सितंबर को पिताजी का श्राद्ध है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।