इंदौर में राजेंद्र नगर ब्रिज की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे गिरी कार, दो युवक-युवती हुए घायल
Indore Car Accident: हादसे के समय कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं। कार पलटने से उसमें सवार दो युवक-युवती अंदर फंस गए।
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 09:44:57 AM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 09:56:02 AM (IST)
ब्रिज की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी कार।HighLights
- कार बहुत तेज रफ्तार में थी और पुल पर अनियंत्रित हो गई
- इसके अंदर चार लोग सवार थे, जो शराब के नशे में बताए जा रे रहे हैं
- जांच में कार के अंदर से शराब की बोतल भी मिली है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शराब के नशे और तेज रफ्तार का खतरनाक नतीजा देर रात राजेंद्र नगर क्षेत्र में सामने आया। रेत मंडी से राजेंद्र नगर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार (एमपी 16 जेडजे 7770) ब्रिज पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फीट नीचे जा गिरी।
हादसे के समय कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं। कार पलटने से उसमें सवार दो युवक-युवती अंदर फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जबकि अन्य दो सुरक्षित हैं।