• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: कार चालक ने पैदल जा रहे तीन छात्रों को टक्कर मारी

हादसे में पूर्व विधायक का बेटा गंभीर रूप से घायल। बताया जाता है कि कार चालक को भी चोट लगी है।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Fri, 06 May 2022 03:17:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 May 2022 03:17:56 PM (IST)
Indore Crime News: कार चालक ने पैदल जा रहे तीन छात्रों को टक्कर मारी

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। खंडवा रोड पर एक कार चालक ने तीन छात्रों को टक्कर मार दी। घायल छात्रों में एक सरदारपुर के पूर्व विधायक का बेटा है। उसकी हालत गंभीर है और एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शेष दोनों छात्रों को मामूली चोट आई है।

भंवरकुआं थाना पुलिस के मुताबिक घटना सुबह 9.30 बजे की है। होलकर कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र अभिषेक पुत्र वेलसिंह भूरिया अपने दो दोस्तों के साथ पैदल कालेज जा रहा था तभी खंडवा रोड पर सपना बार के यहां एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में कार भी पलट गई। अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसके दो दोस्तों को मामूली चोट आई। अभिषेक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि उसके दो दोस्तों को मामूली चोट आई। अभिषेक मूलत: सरदारपुर का रहने वाला है और यहां अशोका ब्याज होस्टल में रहता था। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कार जब्त कर ली गई है। बताया जाता है कि कार चालक को भी चोट लगी है।


होटल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल की तीसरी मंजिल से युवक ने छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर बारह बजे की है। पटेल प्रतिमा के पास स्थित होटल पूनम की तीसरी मंजिल से सुनील श्रीवास्तव निवासी लखनऊ ने छलांग लगा दी। वह दो-तीन दिन से होटल में ठहरा हुआ था। उसे गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल ले जाया गया।जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने स्वजन को सूचना दी है। मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।